रात के खाने के बाद सुबह के नाश्ते का बड़ा ही महत्व होता है। कारण कि पेट के लिए यह सबसे लंबा गैप यानी अंतर होता है। यह अमूमन 10 से 12 घंटे का होता है। ऐसे में नाश्ते में पोषणयुक्त भोजन जरूरी होता है। बहुत सारे लोगों के सुबह के नाश्ते में चना जरूर शामिल होता है। खासकर काला चना, जो बहुत सारे पोषक तत्वों का खजाना होता है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है और बहुत महंगा भी नहीं होता है। भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इससे खून साफ होता है और हमारा दिमाग भी तेज होता है। रोजाना नाश्ते में इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके क्या बड़े फायदे हैं।
{"_id":"5ef899bb0b2d33091b4cf3cd","slug":"kala-chana-health-benefits-of-black-chickpeas-kale-chane-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाश्ते में शामिल करें भीगा चना, डायबिटीज से बचाव और कब्ज से राहत के अलावा और भी हैं फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
नाश्ते में शामिल करें भीगा चना, डायबिटीज से बचाव और कब्ज से राहत के अलावा और भी हैं फायदे
Sun, 28 Jun 2020 08:17 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 28 Jun 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
kala Chana
- फोटो : Instagram
Chickpeas Sprouts
- फोटो : Pixabay
भरपूर ऊर्जा
- भीगे चने में नींबू, बारीक कटे अदरक, काली मिर्च पाउडर, हल्का काला नमक मिलाकर सुबह खाने से स्वाद तो लगता ही है, आप पूरा दिन ऊर्जा से भरे रहते हैं। इसके सेवन से आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ती है और मन-मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
शरीर को पोषण
- फोटो : Pixabay
शरीर की मजबूती
- भीगे काले चने से हमारे शरीर को सबसे ज्यादा पोषण मिलता है। भीगे चने में बहुत सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इनके रोजाना सेवन से शरीर को कोई बीमारी नहीं लगती है। काले चनों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह दो मुट्ठी खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायबिटीज (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
डायबिटीज से बचाव
- अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना अपनी डाइट में भीगे चनों को जरूर शामिल करें। रोजाना 25 ग्राम काले चने रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें तो इससे डायबिटीज की समस्या दूर होती है। साथ ही शरीर काफी एक्टिव बना रहता है।
विज्ञापन
constipation
कब्ज में राहत
- चने को एक निश्चित मात्रा में पानी के साथ रातभर भिगो दें। फिर सुबह पानी से छानकर इसमें अदरक, जीरा और नमक मिला कर इसका सेवन करें। इस तरह सेवन करने से कब्ज की समस्या में बहुत राहत मिलती है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह पाचन में भी मददगार होता है।