फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनिया की पत्ती में है पोषक तत्वों का खजाना, वजन घटाने के साथ ही करती है पाचन दुरुस्त

Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
coriander water benefits to control diabetes improve digestion and period pain
धनिया की पत्ती

भारतीय खाने की खुशबू धनिया बेहद फायदेमंद होती है। धनिया की पत्ती से लेकर बीज तक का इस्तेमाल खाने में मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया की पत्ती में ही ढेर सारे पोषक तत्व होते है। जो सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नेशियम भरपूर मात्रा में होता है। अगर धनिया की पत्ती को भिगोकर इसका पानी पीते हैं तो सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए धनिये के पानी को पीने से होने वाले लाभ।


 
coriander water benefits to control diabetes improve digestion and period pain
धनिया के बीज
वजन कम करने में मददगार

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो धनिये का पानी मदद कर सकता है। धनिया का  पानी बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच धनिये के बीज लेकर उबाल लें। जब ये आधा हो जाए तो इसे छानकर पिएं।


 
coriander water benefits to control diabetes improve digestion and period pain
धनिया की पत्ती
पेट की बीमारियां होंगी दूर

धनिये का पानी पेट की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पेट के दर्द से राहत पाना हो तो आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया का बीज डालकर पीने से राहत मिलती है। अगर किसी को एसिडिटी की समस्या घेरे रहती है तो पानी में धनिया, जीरा, शक्कर और चाय पत्ती डालकर पिएं राहत मिलेगी। इतना ही नहीं धनिए का पाचन को भी बेहतर करता है। धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
coriander water benefits to control diabetes improve digestion and period pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
डायबिटीज के लिए रामबाण धनिया

धनिया के पानी को पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है। जो ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज में राहत दिलाती है।



 
विज्ञापन
coriander water benefits to control diabetes improve digestion and period pain
धनिया
पीरियड्स की समस्याएं होंगी दूर

महिलाओं में अगर पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होती है तो धनिये का पानी फायदा पहुंचाता है। पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या हो तो आधा लीटर पानी में छह ग्राम धनिया के बीज डालकर उबाल लें, इस पानी में चीनी डालकर पीने से इस समस्या से राहत मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed