फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड़ वाली चाय स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, रोजाना करें सेवन

Wed, 20 Jan 2021 02:02 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 20 Jan 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
jaggery tea health benefits and advantages in hindi gur wali chai ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों के मौसम में कई लोग गुड़ वाली चाय का सेवन करते हैं। गुड़ वाली चाय स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। गुड़ वाली चाय का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको गुड़ वाली चाय के फायदे बताएंगे। स्वस्थ और फिट रहने के लिए सर्दियों में रोजाना गुड़ वाली चाय का सेवन करें। आपको बता दें, चाय का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में चाय का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए गुड़ वाली चाय के फायदे...

jaggery tea health benefits and advantages in hindi gur wali chai ke fayde
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पाचन तंत्र मजबूत होता है

  • गुड़ वाली चाय का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। गुड़ में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो पेट से संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं।
jaggery tea health benefits and advantages in hindi gur wali chai ke fayde
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

खून की कमी दूर होती है

  • शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप गुड़ वाली चाय का सेवन भी कर सकते हैं। गुड़ में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है जो खून की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। एनीमिया के मरीजों को गुड़ वाली चाय का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
jaggery tea health benefits and advantages in hindi gur wali chai ke fayde
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

माइग्रेन की समस्या दूर हो सकती है

  • गुड़ वाली चाय का सेवन करने से माइग्रेन की समस्या भी दूर हो सकती है। माइग्रेन के मरीजों को रोजाना गुड़ वाली चाय का सेवन करना चाहिए। सिरदर्द होने पर गुड़ वाली चाय का सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है।
विज्ञापन
jaggery tea health benefits and advantages in hindi gur wali chai ke fayde
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

त्वचा के लिए फायदेमंद

  • गुड़ वाली चाय का सेवन स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गुड़ वाली चाय का सेवन करने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि चाय का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अत्याधिक चाय का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed