फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब शुरु हुई आईवीएफ तकनीक, कैसे हुआ था इसका इजाद और क्या है इसका इतिहास?

Fri, 07 Feb 2020 05:03 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
IVF technique history Miriam Menkin and Dr John invented this for fertility
IVF Inventor - फोटो : Social Media

आईवीएफ तकनीक उन करोड़ों महिलाओं के लिए क्रांति की तरह है, जो कुछ कारणों से मां नहीं बन पाती थीं। आज आईवीएफ तकनीक के जरिए लाखों मां-बाप संतान सुख पाने में सक्षम रहे हैं। इस तकनीक के बिना लाखों-करोड़ों महिलाएं मां बनने के सुख से वंचित रह जाती थीं। महिला को यह सुख दे पाने की तकनीक इजाद करने के पीछे भी एक महिला का ही हाथ है। आइए जानते हैं, क्या है इस आईवीएफ तकनीक का इतिहास, कौन थी वह महिला वैज्ञानिक और कैसे हुआ इस तकनीक का इजाद:

IVF technique history Miriam Menkin and Dr John invented this for fertility
मिरियम मेनकिन - फोटो : BBC

ये कहानी उस महिला वैज्ञानिक की है जिसने मां न बन पाने के दर्द को समझा और इसके खात्मे के लिए दवा भी तलाशी। इस महिला वैज्ञानिक का नाम है- मिरियम मेनकिन। मिरियम, हॉवर्ड में फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. जॉन रॉक के साथ एक तकनीशियन के तौर पर काम करती थीं। उनका मकसद इंसान के शरीर के बाहर प्रजनन करने वाले ऐसे अंडाणुओं को उपजाऊ बनाना था, जिनमें बच्चे पैदा करने की क्षमता नहीं होती। खुद डॉक्टर रॉक का मकसद भी बांझपन का निदान ढूंढना था। वो असल में अपनी रिसर्च से ऐसी औरतों की मदद करना चाहते थे जिनकी बच्चेदानी तो सेहतमंद थी लेकिन फैलोपियन ट्यूब गड़बड़ थी। इस काम में मिरियम ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 

IVF technique history Miriam Menkin and Dr John invented this for fertility
मिरियम मेनकिन - फोटो : BBC / Harvard University

करीब 6 साल की मशक्कत और लगातार मिलने वाली नाकामियों के बाद फरवरी 1944 में मिरियम को कामयाबी मिली। जब उन्होंने अपनी लैब में देखा कि जिस स्पर्म को उन्होंने अंडे के साथ रखा था, वो एक हो गए हैं और कांच की डिश में इंसानी भ्रूण बनना शुरू हो गया है। मिरियम मेनकिन की इस कामयाबी से बच्चे पैदा करने की तकनीक में एक नए युग का आगाज हुआ। ऐसी कई महिलाओं के का मां बनने का सपना साकार होने लगा जो इसकी उम्मीद खो चुकी थीं। आज इस तकनीक को दुनियाभर में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IVF technique history Miriam Menkin and Dr John invented this for fertility
मिरियम मेनकिन (फाइल फोटो) - फोटो : BBC / Harvard University

डॉक्टर रॉक ब्रूकलिन के एक खैराती अस्पताल में भी अपनी सेवाएं देते थे, जहां मिरियम सुबह आठ बजे ही पहुंच जाती थीं और ऑपरेशन थिएटर के बाहर टहलती रहती थीं। डॉक्टर रॉक अंडाशय का एक छोटा सा टुकड़ा मिरियम को देते थे, जिसे वो दौड़कर चौथे माले पर बनी लैब में ले जाती थीं और फिर उसमें अंडा तलाशती थीं। ये कोई आसान काम नहीं था। इस अंडे को तलाशने के लिए अक्सर शोधकर्ताओं को सूक्ष्मदर्शी कांच की जरूरत होती है। लेकिन मिरियम इसे नंगी आंखों से ही तलाश लेती थीं। यही नहीं, वो ये भी बता देती थीं कि अंडा सही आकार का है कि नहीं। 

विज्ञापन
IVF technique history Miriam Menkin and Dr John invented this for fertility
दुनिया में पहली बार आईवीएफ तकनीक से पैदा हुईं लुईस ब्राउन (फाइल फोटो) - फोटो : social Media

मिरियम के लिए ये हर हफ्ते का काम हो गया। वो मंगलवार को अंडा खोजतीं, बुधवार को उसे स्पर्म के साथ मिलाती और शुक्रवार के दिन उसे माइक्रोस्कोप से देखतीं। ये काम वो 6 साल से भी ज्यादा समय तक करती रहीं। फरवरी 1944 में एक शुक्रवार को उन्हें कामयाबी मिल ही गई। हालांकि मिरियम खुद इस तरीके से बच्चा पैदा करने के हक में नहीं थीं। ये बात खुद उन्होंने एक बार एक रिपोर्टर को बताई थी। 1978 में दुनिया का पहली बार इन विट्रो फर्टिलाइजर (आईवीएफ) तकनीक से बच्चा पैदा हुआ था। उसका नाम है लुईस ब्राउन। 2017 में अमेरिका में सबसे ज्यादा 2,84,385 महिलाओं ने इस तकनीक से गर्भ धारण किया। इनसे 78,052 बच्चे दुनिया में आए। मेडिकल साइंस के इतिहास में ये कोई रातों-रात होने वाला करिश्मा नहीं था। बल्कि वर्षों की मेहनत, तकनीकी महारत और सब्र का नतीजा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed