फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या थम गया है कोरोना वायरस? पिछले 24 घंटे में एक भी नया मामला नहीं आया सामने

Fri, 07 Feb 2020 04:32 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 07 Feb 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
WHO says No new cases of coronavirus in the past 24 hours
यूएन हिंदी समाचार - फोटो : कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए एक चीनी युवतीं

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी यह बयान कोरोना वायरस के फैलने से घबराए लोगों के लिए राहत की बात है। इस बयान के बाद यह भी कहा  जाने लगा है कि क्या एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलने वाला कोरोना वायरस थम गया है?


 

WHO says No new cases of coronavirus in the past 24 hours
मानेसर का आइसोलेशन सेंटर - फोटो : ANI

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्वीट कर कहा है कि पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस की पहचान के लिए 15 प्रयोगशालाओं की जानकारी देते हुए इनका नाम भी बताया है।

WHO says No new cases of coronavirus in the past 24 hours
सियोल में स्कूली बच्चे की जांच करती शिक्षिका। - फोटो : PTI

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से चीन में मरने वाले लोगों की संख्या 636 पहुंच गई है। अगर वैश्विस स्तर पर बात की जाए तो मरने वाले मरीजों की संख्या 638 है। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है। दुनियाभर में इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 31 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
WHO says No new cases of coronavirus in the past 24 hours
Coronavirus - फोटो : ANI

इस बीच ब्रिटिश वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है और जल्द ही जानवरों पर इसका ट्रायल किया जाएगा। हालांकि वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में अभी एक-दो साल से ज्यादा वक्त लग जाएगा।

विज्ञापन
WHO says No new cases of coronavirus in the past 24 hours
ऐसे करें बचाव - फोटो : PTI

कोरोना वायरस एक तरह का संक्रमित वायरस है जो कि सॉर्स परिवार से ताल्लुक रखता है। अभी तक इस वायरस के फैलने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि यह वायरस चमकादड़ से सांप और सांप से मनुष्य में फैला। चीन में सांपों को खाया जाता है। सांपों के संपर्क में आने से इस वायरस का संक्रमण मनुष्य में हुआ और वुहान से यह वायरस दुनियाभर के देशों में फैला। इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed