फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आंखों-त्वचा में ऐसे लक्षणों का मतलब ठीक से काम नहीं कर रही किडनी, कहीं आपको भी तो नहीं है ऐसी दिक्कत?

Sat, 27 Aug 2022 04:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Aug 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
itchy skin and Puffiness around eyes could be sign of kidney disease, know its symptoms in hindi
किडनी की समस्याओं के लक्षण - फोटो : iStock

किडनी, हमारे शरीर के लिए सबसे आवश्यक और महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने और शरीर की कोशिकाओं द्वारा उत्पादित एसिड को कम करने में इस अंग की विशेष भूमिका होती है। इसके अलावा हमारे रक्त में पानी और खनिजों जैसे सोडियम, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम को संतुलित बनाए रखने में भी किडनी मदद करती है। किडनी में होने वाली किसी भी तरह की समस्या इसके सामान्य कार्यप्रणाली को अवरुद्ध कर सकती है जिसके कारण शरीर में कई प्रकार से विषाक्तता बढ़ने का खतरा रहता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को किडनी की सेहत पर ध्यान देते रहना चाहिए, ऐसे आहार का सेवन करें जो इस अंग को स्वस्थ और बेहतर कार्य करते रहने में मदद कर सके। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना भी आवश्यक माना जाता है। ध्यान रहे इस अंग में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है।

आमतौर पर पेशाब की समस्याओं को ही किडनी की बीमारी के लक्षण के तौर पर जाना जाता है पर क्या आप जानते हैं कि किडनी में होने वाली दिक्कतों के संकेत आपकी आंखों और त्वचा पर भी दिख सकते हैं? आइए जानते हैं कि किन लक्षणों के आधार पर किडनी की समस्याओं का पता लगाया जा सकता है?

itchy skin and Puffiness around eyes could be sign of kidney disease, know its symptoms in hindi
किडनी की बीमारियों का शरीर पर असर - फोटो : istock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी में होने वाली दिक्कतों को सिर्फ पेशाब से संबंधित लक्षणों या पेट दर्द तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। किडनी में होने वाली किसी भी तरह की समस्या संपूर्ण शरीर की कार्यप्रणाली के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। किडनी के ठीक से काम न करने की स्थिति में रक्त की अशुद्धि बढ़ने लगती है जिसके कई अंगों पर प्रत्यक्ष प्रमाण देखा जा सकता है। इससे संबंधित लक्षणों को लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने और समय पर स्थिति की जांच कराने की सलाह दी जाती है।

आइए जानते हैं कि किडनी में होने वाली दिक्कतों का त्वचा और आंखों पर किस प्रकार से असर हो सकता है?

itchy skin and Puffiness around eyes could be sign of kidney disease, know its symptoms in hindi
सूखी और खुजलीदार त्वचा की समस्या - फोटो : iStock

किडनी की बीमारी के कारण त्वचा की समस्याएं

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि किडनी के सही तरीके से काम न करने की स्थिति में त्वचा सूखी, परतदार और खुजली वाली हो सकती है। असल में किडनी रक्त से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके हुए त्वचा को शुद्ध रक्त भेजती है। हालांकि इसके ठीक से काम न कर पाने की स्थिति में जब रक्त में विषाक्तता बढ़ जाती है तो इसके कारण त्वचा से संबंधित कई तरह की समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। रक्त में विषाक्ता बढ़ना गंभीर रोगों का भी कारण बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
itchy skin and Puffiness around eyes could be sign of kidney disease, know its symptoms in hindi
आंखों के आसपास सूजन की दिक्कत - फोटो : istock

आंखों की दिक्कतें

त्वचा के साथ-साथ किडनी की समस्याओं के कारण आंखों की दिक्कतें भी महसूस हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप अपनी आंखों के आसपास सूजन महसूस कर रहे हैं और आंखों की जांच में इसका कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में किडनी की जांच जरूर करवाएं। 

विज्ञापन
itchy skin and Puffiness around eyes could be sign of kidney disease, know its symptoms in hindi
किडनी को रखें स्वस्थ - फोटो : Pixabay

किडनी की समस्याओं के अन्य लक्षण

डॉक्टर्स कहते हैं, शरीर के अंगों में हो रहे असामान्य बदलावों को ध्यान में रखकर किडनी की समस्याओं का समय रहते अंदाजा लगाया जा सकता है। किडनी में होने वाली समस्या या इसके ठीक से काम न कर पाने की स्थिति में मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, बार-बार पेशाब का संक्रमण होने और पैरों में सूजन बढ़ने की दिक्कत महसूस हो सकती है।

किडनी को लेकर की गई जरा भी लापरवाही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, इस बारे में सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed