फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: पानी पीते समय बस इस बात का दे लें ध्यान तो डायबिटीज-कैंसर जैसी बीमारियों से भी हो सकता है बचाव

Mon, 13 Jan 2025 07:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Jan 2025 07:43 PM IST
सार

पानी की मात्रा के साथ-साथ इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखना भी आपके लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। जिस तरह से जल में अशुद्धियां बढ़ती जा रही हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आप साफ और स्वच्छ जल का ही सेवन करें। 

विज्ञापन
Is hydrogen water good for your health know Hydrogen water benefits in hindi
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार का सेवन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है दिनभर में खूब पानी पीते रहना। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिनभर में तीन-चार लीटर तक पानी पीते रहने की सलाह देते हैं। पानी की मात्रा के साथ-साथ इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखना भी आपके लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। जिस तरह से जल में अशुद्धियां बढ़ती जा रही हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आप साफ और स्वच्छ जल का ही सेवन करें। 



हाइड्रोजन युक्त और एल्कलाइन पानी को अपने विशेष स्वास्थ्य संबंधी फायदों के लिए दुनिया भर में पहचान मिल रही है। हाइड्रोजन युक्त पानी में फ्री हाइड्रोजन मॉलिक्यूल्स होते हैं, जिन्हें अपने शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स से आपको बचाते हैं। 

हाइड्रोजन युक्त पानी और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ का चर्चा होती रहती है, आइए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

Is hydrogen water good for your health know Hydrogen water benefits in hindi
साफ पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

हाइड्रोजन युक्त पानी पीने के फायदे

हाइड्रोजन (एच2) के कई फायदे हो सकते हैं। माना जाता रहा है कि है कि पानी में अतिरिक्त एच2 मिलाने से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में भी इससे लाभ देखा गया है। लिवर कैंसर से पीड़ित 49 लोगों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि रेडिएशन थेरेपी के दौरान 6 सप्ताह तक हाइड्रोजन युक्त पानी पीने से उपचार के दौरान जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। हाइड्रोजन युक्त पानी रेडिएशन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी आपके लिए मददगार हो सकता है। 

इतना ही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीएजिंग और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जिन्हें सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता रहा है।

Is hydrogen water good for your health know Hydrogen water benefits in hindi
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com

एंटीऑक्सीडेंट गुण बढ़ाते हैं इम्युनिटी

हाइड्रोजन युक्त पानी में एंटीऑक्सीडेंट हो सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में मदद करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कैंसर जैसी कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों को कम करने के लिए भी जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जिससे संक्रामक बीमारियों की स्थिति में हमारा शरीर इससे अच्छे से मुकाबलाकर पाता है।

जिस तरह से दुनियाभर में कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, ऐसे में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप पौष्टिक आहार के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता पर ध्यान देकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is hydrogen water good for your health know Hydrogen water benefits in hindi
त्वचा के लिए लाभकारी - फोटो : Adobe stock

त्वचा की दिक्कतें भी होती हैं दूर

हाइड्रोजन युक्त पानी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ एंटी-एजिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है। त्वचा को स्वस्थ रखने और त्वचा में निखार लाने के लिए भी आप हाइड्रोजन युक्त पानी का सेवन कर सकते हैं। हाइड्रोजन युक्त पानी रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ावा देने में मदद करती है। 

विज्ञापन
Is hydrogen water good for your health know Hydrogen water benefits in hindi
एंटी इंफ्लेमेटरी गुण - फोटो : Adobe Stock

एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रभावों के फायदे

हाइड्रोजन युक्त पानी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, ये लाइफस्टाइल से संबंधित कई तरह की बीमारियों जैसे डायबिटीज, मोटापा और फेफडों की समस्याओं को कम करने में भी फायदेमंद है। शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ने के साथ क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कम उम्र से ही एंटी-इन्फ्लेमेटरी चीजों के सेवन और हाइड्रोजन युक्त पानी पीने की आदत बनाकर आप इन बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed