फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: क्या डायबिटीज मरीजों के लिए ग्रीन टी फायदेमंद होता है? जान लें क्या कहती है स्टडी

Sun, 20 Jul 2025 01:02 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 20 Jul 2025 01:02 PM IST
सार

ग्रीन टी के कमाल के फायदों को देखते हुए दुनिया भर में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। इसमें मौजूद जबरदस्त एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अब सवाल ये है कि क्या यह शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है?

विज्ञापन
Is green tea beneficial for diabetes patients sugar control karne ke liye kaun si tea pini chahie
green tea new - फोटो : Freepik

Health Benefits Of Green Tea: डायबिटीज एक ऐसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे हमारे देश में लगभग 10 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं। ब्लड शुगर के लगातार बढ़े हुए लेवल को नियंत्रित करने के लिए, मरीज अक्सर दवाओं के साथ-साथ अपनी जीवनशैली और खानपान में भी कई बदलाव करते हैं। ऐसे में बहुत से लोग अपनी दिनचर्या में ग्रीन टी शामिल करते हैं।



अब ग्रीन टी को लेकर बहुत लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या सचमुच यह पेय मधुमेह रोगियों के लिए उतना ही फायदेमंद है, जितना कि कहा जाता है? क्या वैज्ञानिक शोध और अध्ययन इस बात का पुष्टी करते हैं कि ग्रीन टी डायबिटीज के प्रबंधन में कोई भूमिका निभा सकती है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि ग्रीन टी किस प्रकार इस बीमारी के नियंत्रण में एक अपनी भूमिका निभा सकती है।

Is green tea beneficial for diabetes patients sugar control karne ke liye kaun si tea pini chahie
चाय - फोटो : Freepik.com

ग्रीन टी और उसके खास तत्व
ग्रीन टी एक खास पौधे, कैमेलिया साइनेंसिस की पत्तियों से बनती है। इन पत्तियों को कम से कम सुखाया जाता है, जिससे इनके प्राकृतिक गुण और एंटीऑक्सीडेंट बरकरार रहते हैं। ग्रीन टी में कई फायदेमंद तत्व होते हैं, जिनमें से कैटेचिन सबसे अहम हैं। ये कैटेचिन शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे ग्रीन टी के ज्यादातर स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।


ये भी पढ़ें- आहार में इस चीज की बढ़ा ली मात्रा तो दूर हो जाएंगी कई बीमारियां
 
Is green tea beneficial for diabetes patients sugar control karne ke liye kaun si tea pini chahie
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

ब्लड शुगर नियंत्रण में संभावित लाभ
कई अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीन टी डायबिटीज के प्रबंधन में कुछ हद तक सहायक हो सकती है। शोध बताते हैं कि इसमें मौजूद कैटेचिन इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। जब इंसुलिन संवेदनशीलता अच्छी होती है, तो शरीर की कोशिकाएं रक्त से ग्लूकोज को अधिक कुशलता से उपयोग कर पाती हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।


ये भी पढ़ें- Diabetes: डायबिटीज के मरीजों की आंखें क्यों होने लगती हैं खराब? समय रहते जानें कारण और रोकथाम के तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन
Is green tea beneficial for diabetes patients sugar control karne ke liye kaun si tea pini chahie
चाय - फोटो : Freepik.com

वजन प्रबंधन और अन्य लाभ
डायबिटीज का अक्सर मोटापे या ज्यादा वजन से सीधा संबंध होता है। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को थोड़ा बढ़ावा देने और फैट बर्न करने में मदद करते है, जिससे वजन प्रबंधन में सहायता मिलती है। डायबिटीज को नियंत्रित करने में आपके शरीर का वजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके अलावा ग्रीन टी हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें हृदय रोगों का जोखिम अधिक होता है। हालांकि यह समझना जरूरी है कि ये लाभ आमतौर पर मामूली होते हैं और ग्रीन टी दवाओं या पारंपरिक डायबिटीज प्रबंधन का विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
Is green tea beneficial for diabetes patients sugar control karne ke liye kaun si tea pini chahie
चाय - फोटो : Freepik.com

कैसे करें सेवन और महत्वपूर्ण सलाह?
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इसे बिना चीनी के पिएं। प्रतिदिन 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है। इसके साथ संतुलित आहार लें, और नियमित शारीरिक गतिविधि को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। किसी भी बड़े आहार परिवर्तन को शुरू करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लें।

-----
स्रोत - Antidiabetic Effects of Tea

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed