फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: लिवर की बीमारियों से बचना है तो ये रहा सबसे आसान तरीका, आज से ही शुरू कर दीजिए इस चीज का सेवन

Mon, 20 Jan 2025 07:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Jan 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Is coffee good for the liver know coffee peene ke kya fayde hain
लिवर को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Freepik.com

लिवर की बीमारियां दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। करीब 1.8 किलोग्राम का ये अंग शरीर के लिए कई प्रकार से महत्वपूर्ण है। भोजन को पचाने से लेकर शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालने और खून को साफ करने में लिवर की भूमिका होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इस अंग से संबंधित समस्याएं बढ़ गई हैं।



लिवर की बीमारियों पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए या फिर इसका उपचार न किया जाए इसके गंभीर दुष्प्रभावों का भी जोखिम रहता है। फैटी लिवर जैसी दिक्कतें अब काफी आम हो गई हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रोजाना कॉफी पीना आपकी लिवर की सेहत को सुधारने में मददगार हो सकती है।

Is coffee good for the liver know coffee peene ke kya fayde hain
कॉफी के फायदे - फोटो : Freepik.com

लिवर के लिए फायदेमंद है कॉफी

जॉन्स हॉप्किंस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नियमित रूप से अगर आप दो-तीन कप कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर की बीमारियों का तो खतरा कम होता ही है, साथ ही इसे मस्तिष्क से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों से बचाने वाला भी पाया गया है। कॉफी में कई प्रकार के प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिनसे गंभीर क्रोनिक बीमारियों के जोखिम से भी बचाव किया जा सकता है। 

अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी, लिवर को स्वस्थ बनाने और इससे संबंधित बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन दो-तीन कप कॉफी पीने से लिवर की बीमारी वाले लोगों में लिवर स्केयर्स और लिवर कैंसर दोनों का खतरा कम हो जाता है। 

Is coffee good for the liver know coffee peene ke kya fayde hain
मेमोरी बढ़ाने के तरीके - फोटो : Freepik.com

मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद है कॉफी

लिवर के साथ-साथ कॉफी पीना आपके ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। कॉफी में मौजूद कैफीन एक प्राकृतिक उत्तेजक के रूप में काम करता है जो मस्तिष्क को सतर्क और सक्रिय रखने में सहायक है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार कॉफी पीने से मूड अच्छा रहता है और यह अवसाद के जोखिम को कम कर सकती है। ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए इसको आहार का हिस्सा बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is coffee good for the liver know coffee peene ke kya fayde hain
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com

टाइप-2 डायबिटीज से भी बचाती है

डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारी है, सभी उम्र के लोगों को इसका शिकार देखा जा रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर टाइप-2 डायबिटीज से बचाव कर सकती है। जर्नल ऑफ डायबिटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रतिदिन 3-4 कप कॉफी पीने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 25% तक कम हो सकता है।

विज्ञापन
Is coffee good for the liver know coffee peene ke kya fayde hain
कॉफी पीने के फायदे - फोटो : Freepik.comAl
सीमित मात्रा में ही पिएं कॉफी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कॉफी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, हालांकि ध्यान रखने वाली बात ये है कि बिना दूध और चीनी वाली कॉफी पिएं। हालांकि कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में (2-3 कप प्रतिदिन) ही किया जाना चाहिए। अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन नींद, चिंता, और दिल की धड़कन बढ़ाने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed