फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Problems: क्या झड़ते बालों की समस्या में बायोटिन सप्लीमेंट्स वास्तव में हैं कारगर? जानिए विशेषज्ञ की सलाह

Tue, 16 Jan 2024 05:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Jan 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Is biotin capsules good for hair loss know Is it safe to take biotin every day
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : istock

बालों की समस्या, समय के साथ लोगों में काफी सामान्य होती जा रही है। कम उम्र में ही लोग बालों के झड़ने, कमजोर होने के शिकार हो रहे हैं। 30-40 की उम्र तक बालों की संख्या काफी कम हो जाती है, यहां तक कि गंजेपन की  दिक्कत भी बढ़ जाती है। झड़ते बालों को रोकने के लिए कई तरह के उपायों को प्रयोग में लाया जाता रहा है। पर क्या वास्तव में इससे लाभ मिल पाता है? क्या टूटते बालों को रोकने के लिए कोई प्रभावी उपाय है?



बालों की समस्या को दूर करने के लिए बायोटिन सप्लीमेंट्स काफी चर्चा में रहे हैं। क्या वास्तव में इससे बालों को पोषण मिलता है और बालों का झड़ना रुक सकता है? आइए इस बारे में समझते हैं।

Is biotin capsules good for hair loss know Is it safe to take biotin every day
सप्लीमेंट के लाभ - फोटो : iStock

बायोटिन सप्लीमेट्स, बालों के लिए लाभकारी?

आपने किसी मित्र, सहकर्मी को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि एक बायोटिन सप्लीमेट्स बालों की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। बायोटिन, विटामिन-बी का ही एक प्रकार है। बायोटिन, केराटिन नामक एक फाइबर प्रोटीन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये प्रोटीन आपके बालों और नाखूनों के विकास के लिए जरूरी है।

तो क्या इससे बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में मदद मिल सकती है, क्या इसके कैप्सूल वास्तव में बालों को घना बना सकते हैं? ये बड़ा सवाल रहा है।

Is biotin capsules good for hair loss know Is it safe to take biotin every day
टूटते बालों की समस्या - फोटो : iStock

बायोटिन के फायदों को लेकर अध्ययन

शोधकर्ता बताते हैं, बायोटिन के आपके शरीर के लिए कई फायदे हैं। इसकी प्राथमिक भूमिका आपके द्वारा खाए गए भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करना है। कई खाद्य पदार्थों में बायोटिन होता है, जिसका अर्थ है कि संतुलित आहार का सेवन करने से इसकी पूर्ति आसानी से की जा सकती है। 

साल 2012 में किए गए एक अध्ययन में, पतले-कमजोर बालों की समस्या से परेशान महिलाओं को 6 महीने के लिए बायोटिन या प्लेसबो दिया गया। शोध में पाया गया कि सप्लीमेंट लेने वाले ग्रुप की महिलाओं के बालों का विकास, बालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। हालांकि सप्लीमेंट्स में कई और तत्व जैसे जिंक और आयरन भी शामिल थे, ऐसे में अध्ययन के निष्कर्ष कहते हैं कि अकेले बायोटिन को बहुत प्रभावी नहीं माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is biotin capsules good for hair loss know Is it safe to take biotin every day
बायोटिन वाले आहार के लाभ - फोटो : istock

क्या हैं विशेषज्ञों की सलाह?

त्वचा रोगों के विशेषज्ञ कहते हैं, बालों के विकास के लिए अकेले बायोटिन सप्लीमेंट्स से फायदा हो सकता है, इसे प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं, लेकिन बालों को झड़ने को रोकने में इससे जरूर लाभ हो सकता है। बाल झड़ने की शिकायत करने वाली 38% महिलाओं में बायोटिन की कमी पाई गई है। अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।

पर खुद से इसका सेवन नहीं करना चाहिए, यह सभी लोगों के लिए लाभकारी हो इसकी गारंटी नहीं है।

विज्ञापन
Is biotin capsules good for hair loss know Is it safe to take biotin every day
डॉक्टर की सलाह पर ही करें सप्लीमेंट्स का सेवन - फोटो : Istock

बायोटिन सप्लीमेंट्स के हो सकते हैं साइड-इफेक्ट्स

बायोटिन सप्लीमेंट्स सुरक्षित हैं पर कुछ लोगों में इसके साइड इफेक्टस भी हो सकते हैं। बायोटिन की अधिक मात्रा अनिद्रा, अत्यधिक प्यास लगने और पेशाब से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है। बालों का पतला होना और बालों के विकास की समस्या कभी-कभी बायोटिन की कमी से जुड़ी हो सकती है, इसलिए समस्या के सही निदान के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें और उन्हीं की सलाह पर ही बायोटिन सप्लीमेंट्स का सेवन करना उचित माना जाता है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed