राजनीतिक साक्षात्कार से हटकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आज यानी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिया। इस दौरान अक्षय ने मोदी से उनके निजी जीवन से जुड़े कई सवाल किए। इसमें एक सवाल प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ था। जिसमें अक्षय ने प्रधानमंत्री से नींद के विषय पर सवाल किया। आगे की स्लाइड्स में जानें मोदी का नींद पर जवाब।
{"_id":"5cc00ae5bdec22146230adea","slug":"interview-to-akshay-kumar-narendra-modi-reveals-reason-behind-less-sleep","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केवल 3 घंटे सोते हैं पीएम मोदी, नींद के सवाल पर अक्षय को दिया ये जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
केवल 3 घंटे सोते हैं पीएम मोदी, नींद के सवाल पर अक्षय को दिया ये जवाब
Wed, 24 Apr 2019 12:44 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
- फोटो : social media
अक्षय कुमार ने कहा, "मेरा मानना है कि व्यक्ति को सात घंटे की नींद तो जरुर लेनी चाहिए। आप केवल तीन-चार घंटे कैसे सोते हैं?"
पीएम मोदी का जवाब, "अमेरिकी प्रेसिडेंट रहे मेरे मित्र बराक ओबामा भी मुझसे यही सवाल पूछते रहते थे। अब भी मिलते हैं तो पूछते हैं कि क्या मैंने अपनी नींद बढ़ाई? दरअसल, मेरी जो ट्रेनिंग हुई, 20-22 साल की। यह अब मेरी आदत बन चुकी है।"
पीएम मोदी का जवाब, "अमेरिकी प्रेसिडेंट रहे मेरे मित्र बराक ओबामा भी मुझसे यही सवाल पूछते रहते थे। अब भी मिलते हैं तो पूछते हैं कि क्या मैंने अपनी नींद बढ़ाई? दरअसल, मेरी जो ट्रेनिंग हुई, 20-22 साल की। यह अब मेरी आदत बन चुकी है।"
- फोटो : twitter
भले ही कम नींद लेना प्रधानमंत्री की आदत बन चुकी हो लेकिन अक्षय की कही हुई बात भी बिल्कुल सत्य है। स्वस्थ्य जीवन के लिए दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद आवश्यक है। हालांकि, नींद को प्रत्येक व्यक्ति नजरअंदाज कर देता है। जो मानव शरीर को लगातार कम उत्पादक और थका हुआ बनाने का सबसे बड़ा कारण है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप भी कम नींद लेते हैं तो जान लें उन सामान्य कारकों के विषय में जो आपकी नींद में रूकावट पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जागने के दौरान काम करने और अच्छा महसूस करने की क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि व्यक्ति पर्याप्त नींद ले रहा है या नहीं। साथ ही, इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस समय ही सो रहे हैं जब आपका शरीर सोने के लिए तैयार है। देर तक काम और नाईट शिफ्ट इसकी वजह हो सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : file photo
सबसे बड़ा कारण यह है कि जब आप एक असहज सरफेस पर सोते हैं। सही मैट्रेस्स का इस्तेमाल करना बेहद जरुरी है। एक अध्धयन के मुताबिक, मानव शरीर रात में लगभग 30 बार मुड़ता क्योंकि प्रेशर पॉइंट आपकी नींद की पर स्ट्रेस डालते हैं और रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। रात में स्वतंत्र रूप से सोने के लिए, नेचुरल फैब्रिक से बने गद्दों का इस्तेमाल करें।