{"_id":"5cbffd9ebdec2214065a784e","slug":"fashion-is-affecting-women-health-badly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन के नाम पर लड़कियां कर रही हैं ये बड़ी गलतियां, सेहत को है खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
फैशन के नाम पर लड़कियां कर रही हैं ये बड़ी गलतियां, सेहत को है खतरा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फैशन ऐसी बला है जिसके लिए लोग सबकुछ करते हैं। ना मौसम की परवाह होती है ना सेहत की। अब आप सोचेंगे फैशन का सेहत से क्या संबंध है। हालांकि, आज के दौर में फैशन काफी हद तक सेहत से संबंधित है क्योंकि फैशन ट्रेंड कहीं ना कहीं आपके स्वास्थ को नुकसान पंहुचा रहा है। जानने के लिए आगे की स्लाइड्स देखें।
2 of 5
हाई हील्स या स्टिलेटोज की महिलाएं दीवानी हैं। स्टाइलिश लुक देने वाली हील्स को पहनकर क्या एहसास होता है, ये आप अच्छे से जानती होंगी। हाई हील्स पहनने से कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। साथ ही पैर में दर्द और सूजन भी रहती है। इसमें अर्थराइटिस होने का खतरा रहता है। हील्स पहनने से आपकी रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है। तो कुल मिलाकर आपकी हड्डियों को हील्स से बहुत नुकसान है।
3 of 5
फ्लैट सैंडल दिखने में तो खूबसूरत होती है लेकिन आपके पैरों के लिए हानिकारक है। फ्लैट्स में आपका तलवा सीधा हो जाता है। इसकी वजह से चलने में दर्द होता है जो आपने महसूस भी किया होगा। फ्लैट सैंडल पहनने का असर आपके घुटनों पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जींस महिलाओं के लिए फॉरएवर फैशन बन चुका है। मौसम कोई भी हो जींस ट्रेंड से नहीं जाती। हालांकि गर्मियों के लिए फ्लेअर्ड और डिस्ट्रेस जींस तो हैं लेकिन काफी कम महिलाएं पहनती हैं। ज्यादातर महिलाएं स्किनी (चुस्त) जींस पहनना पसंद करती हैं। ये जींस आपके पैरों से एकदम चिपकी होती हैं। इनसे वैरिकोज वेन्स होने का खतरा होता है। यानी वो नसें जो थोड़ी टेढ़ी-मेढ़ी और सूजी होती हैं। इनकी वजह से खून गलत डायरेक्शन में बहने लगता है। साथ ही सेल्युलाईट की भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
5 of 5
हमारे चेस्ट के हिस्से में कुछ शिराएं होती हैं। ये शिराएं बहुत पतली होती हैं। हल्के से भी प्रेशर से ये दब सकती हैं। अब अगर आपकी ब्रा बहुत टाइट होगी तो आपके वॉल्व में ब्लॉकेज का खतरा हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।