21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा डे मनाया जाएगा। योगा शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इससे शरीर को बल मिलता है और मानसिक एकाग्रता में भी मदद मिलती है। अगर आप योगा को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं तो ये हाई बीपी, ह्रदय रोग, फेफड़े की बीमारी को ठीक करने के साथ पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। योगा से अनिद्रा की समस्या दूर करके अवसाद से भी निजात दिलाता है। महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, हार्मोनल समस्या, ब्रैस्ट कैंसर जैसी समस्याओं में राहत दिलाने के लिए योगा एक अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए जरुरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या में योगा को जरुर शामिल करें। आगे की स्लाइड्स में जानें योगा से महिलाओं को क्या फायदे हैं।
{"_id":"5d087ca38ebc3e2f735afcd3","slug":"international-yoga-day-2019-women-several-health-issues-solved-through-yoga-practice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है योग, इन गंभीर बीमारियों से मिलती है राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
महिलाओं के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है योग, इन गंभीर बीमारियों से मिलती है राहत
Fri, 21 Jun 2019 11:04 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्मोंस की समस्या से बचाव
महिलाओं में हार्मोंस के बदलाव से होने वाली समस्याएं आम है लेकिन इसे हल्के में लेना भी उचित नहीं है। मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याएं जैसे अनियमित चक्र, पेट में होने वाली ऐंठन या मरोड़ और शरीर में एनर्जी की समस्या को दूर करने में योगा से काफी मदद मिलती है। मासिक घर्म के समय महिलाओं के शरीर में होने वाले परिवर्तन से योगा निजात दिलाता है। नियमित योग के अभ्यास से अनिद्रा, चिंता, अवसाद और मूड स्विंग होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है।

वजन कम करने में सहायता
योगा की मदद से वजन को भी कम किया जा सकता है। नियमित योगा अभ्यास से मांसपेशीयां मजबूत होती हैं। ये आपके बॉडी पोश्चर को सही रखता है जिससे आपका आत्मविश्वास स्तर भी अच्छा रहता है। 2005 में 15 हजार लोगों पर हुए शोध में ये बात सामने आई कि वो लोग जो सप्ताह में एक बार भी योगा करते हैं उनमें चार साल में वजन बढ़ने की समस्या उन लोगों से कम है जो कभी नहीं या फिर बहुत कम योगा करते हैं।

अवसाद और तनाव में राहत
एक शोध के मुताबिक महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ज्यादा अवसाद और तनाव देखा गया है। एनजाइटी और स्ट्रैस एसोसिएशन ऑफ अमेरिका के शोध में यह बात सामने आई है कि योगा मस्तिष्क में गुड केमिकल का स्त्राव करता है जिससे दिमाग को तनाव और अवसाद से राहत मिलती है। योगा करने से सांस की समस्या भी नहीं होती है।

2009 में की गई स्टडी से ये बात जाहिर होती है कि नियमित योगा अभ्यास से ब्रैस्ट कैंसर में सुधार होता है। 12 सप्ताह तक किए योगा अभ्यास के बाद ब्रैस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं में कमजोरी, थकान कम होने और स्वस्थ महसूस करने का अनुभव किया गया।