फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2019: कमर के बढ़ते वजन से हैं परेशान तो अपनाएं योग के ये पांच आसन

Fri, 21 Jun 2019 10:42 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 21 Jun 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
5 yoga asanas to reduce waist fat from body

बदलती जीवनशैली के साथ लोगों में भी कई बदलाव आते हैं। जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और ऐसे में हर दूसरे व्यक्ति की बड़ी समस्या है बढ़ता वजन। हालांकि इस समस्या का समाधान तभी मुमकिन है जब आप अपनी हड़बड़ी वाली जीवनशैली पर पूर्णविराम लगाकर खुद को थोड़ा समय देंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हैं और निरोग जीवन बिताना चाहते हैं तो योग आपकी पूरी मदद करेगा। आगे की स्लाइड्स में जानें बढ़ते कमर के वजन को कम करने के लिए पांच असरदार योग पोजिशन। 


 

5 yoga asanas to reduce waist fat from body
चक्रासन 
कमर के बल योग मैट पर लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को मोड़ लें और अपने दोनों हाथों की हथेलियों को कंधे के नीचे रखें। सांस को भरें और सांस को छोड़ते हुए अपने शरीर के निचले भाग को ऊपर ऊठाएं। फिर सांस को भरते हुए अपने शरीर के ऊपरी भाग को उठाएं। 60 से 90 सेकंड तक इस आसन में रुकें। फिर सांस को छोड़ते हुए पहले शरीर के निचले भाग तथा बाद में ऊपरी भाग को नीचे लाएं। 

 
5 yoga asanas to reduce waist fat from body
पूर्ण पवनमुक्तासन 
कमर के बल लेट जाएं और सांस को भरते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते वक्त अपने दोनों पैरों को मोड़ लें और हाथों से दोनों पैरों को पेट पर अधिकतम दबाव देते हुए कस के दबाएं। फिर सांस लें और सांस छोड़ते वक्त अपने सिर को ऊठाएं और नाक को घुटने के बीच में रखें। 60 से 90 सेकंंड तक इसी पोजिशन में बने रहें। उसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 yoga asanas to reduce waist fat from body
द्विचक्रिक आसन
दोनों पैरों को 90 डिग्री में उठाएं। गहरी लंबी सांस लें तथा सांस छोड़ते वक्त पैरों को 20 से 30 बार एक साथ गोल-गोल घुमाएं। फिर पैरों कोआराम से नीचे रखें। दोबारा से सांस भरते हुए पैरों को उठाएं और सांस को छोड़ते हुए एक साथ गोल-गोल विपरीत दिशा में 20 से 30 बार घुमाएं। 
विज्ञापन
5 yoga asanas to reduce waist fat from body
नौकासन
पीठ के बल सीधा लेट जाएं। गहरी लंबी सांस लें तथा सांस छोड़ते वक्त दोनों पैरों को 45 डिग्री तथा हाथों को सिर के ऊपर तक उठाएं। 45 से 60 सेकंड तक इस आसन में रुकें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed