फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेंसिटिव हों या पीले, हर तरह के दांत के लिए कारगर है ये टूथपेस्ट

Sat, 17 Feb 2018 09:21 AM IST
नाज खान
नाज खान Updated Sat, 17 Feb 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Improve the health of your teeth by purchasing the right tooth paste for them
fitness

टीवी पर अनुष्का शर्मा को अक्सर लोगों से पूछते सुना होगा कि क्या आपके टूथपेस्ट में नमक हैं ? बता दें, टूथपेस्ट का रंग लाल हो या सफेद, कोई फर्क नहीं पड़ता। बस इसका स्वाद मीठा होना चाहिए।टूथपेस्ट खरीदते समय लोग अक्सर इसी बात पर ध्यान देते है। मगर क्या एक अच्छे टूथपेस्ट खरीदने के लिए इतना जानना काफी है? दांतों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए टूथपेस्ट प्राथमिक उत्पाद है, इसलिए आपको टूथपेस्ट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और इसके फायदे व नुकसान के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।

Improve the health of your teeth by purchasing the right tooth paste for them
fitness
सेंसिटिव टूथपेस्ट क्या है
दस में से एक भारतीय दांतों में संवेदनशीलता की वजह से होने वाले दर्द से पीड़ित है। इसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी है। अधिक गर्म और ज्यादा ठंडा भोजन लेने की वजह से दांतों में दर्द होने लगता है। ऐसे दांतों के लिए बने खास टूथपेस्ट में पोटैशियम नाइट्रेट होता है, जो दांतों को सुन्न कर उन्हें आराम पहुंचाता है, मगर यह दांतों का इलाज नहीं करता, बल्कि दर्द से राहत देता है। इस समस्या के लिए आप डेंटिस्ट से मिलें। 
Improve the health of your teeth by purchasing the right tooth paste for them
fitness
दांतों की सफेदी के लिए
लंबे समय तक चाय-कॉफी पीने और स्मोकिंग करने से दांतों पर पीलापन आ जाता है। ऐसे में दांतों को चमकाने का काम करता है व्हाइटनिंग टूथपेस्ट। इस तरह के टूथपेस्ट में ब्लीचिंग एजेंट इस्तेेमाल किए जाते हैं, जैसे बेकिंग सोडा या हाइड्रोजन पेरोक्साइड। लेकिन लंबे समय तक इस टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते रहने से दांत संवेदनशील हो सकते हैं। इसलिए इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना सही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Improve the health of your teeth by purchasing the right tooth paste for them
fitness
कैविटी से लड़ने वाला टूथपेस्ट
1960 में अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने इस टूथपेस्ट को स्वीकृति दी थी। इसमें फ्लोराइड मुख्य घटक होता है, जो कैविटी से रक्षा करते हैं। लेकिन आपको सुबह आैर रात सोने से पहले ब्रश करना होगा, तभी कैविटी से छुटकारा मिलेगा। लेकिन छह साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस तरह का टूथपेस्ट हानिकारक हो सकता है, क्योंकि वे अक्सर टूथपेस्ट निगल जाते हैं।
विज्ञापन
Improve the health of your teeth by purchasing the right tooth paste for them
टार्टर कंट्रोल टूथपेस्ट
खाने के बाद दांतों पर भोजन की बारीक परत जमा हो जाती है, जिसे दांतों का मैल यानी टार्टर कहते हैं, इसलिए अक्सर डॉक्टर खाने के बाद अच्छी तरह से कुल्ला करने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर दांतों की सही तरीके से सफाई न हो, तो दांत खराब होने लगते हैं। इस समस्या के लिए टार्टर कंट्रोल टूथपेस्ट फायदेमंद होते हैं। इस टूथपेस्ट में इस्तेमाल सोडियम फ्लोराइड मुख्य घटक होता है, जो दांतों के मैल को साफ करता है। लेकिन हर बार ब्रश करना संभव नहीं है, ऐसे में खाने के बाद फ्लॉसिंग करना या कुल्ला करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed