आज के इस दौर में बीमारियां इतनी बढ़ गई हैं कि ये कभी भी हमें अपना शिकार बना सकती हैं। वहीं, जब से कोरोना वायरस महामारी सामने आई है तब से तो ये चिंता लोगों में और बढ़ गई है कि वो कैसे अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें और कैसे किसी भी प्रकार की कमजोरी उन्हें न हो। इसके लिए लोग कई ऐसी चीजों का उपयोग करते हैं, जिससे उनके शरीर को फायदा मिले और ये सही भी है। हमें लगातार ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनसे हमें कमजोरी महसूस न हो और हम स्वस्थ रहें। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जो इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।
इम्यूनिटी को करना हो मजबूत या कमजोरी करनी हो दूर, ये पांच चीजें आ सकती हैं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध एक ऐसा आहार है, जो हमें कई तरीकों से फायदा देता है। हमें दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को पूरा पोषण देते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन जैसी चीजें पाई जाती हैं और ये सभी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। साथ ही हमें कई प्रकार के रोगों से भी दूर रखने में हमारी मदद करते हैं। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध या सुबह नाश्ते में दूध का सेवन करने से शरीर को कई लाभ दिए जा सकते हैं।
आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे हम अपने खाने में किसी न किसी तरह से शामिल करते ही हैं। वहीं, आलू को फ्राई करने की जगह पर इसे उबालकर खाना भी एक अच्छा विकल्प है। आलू का सेवन करने से हमें कमजोरी नहीं आती है। इसमें कई खनिज लवण, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और कई विटामिन पाए जाते हैं। इसका सेवन करके हम अपने शरीर को कई फायदे दे सकते हैं। इसलिए आलू का सेवन जरूर करना चाहिए और इसे अपने खाने में शामिल करना चाहिए।
नारियल का पानी पीने से शरीर को कई रोगों से दूर रखा जा सकता है। एक नारियल पानी में दो गिलास जूस के बराबर गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। साथ ही इसमें कई पौष्टिक तत्व भी मौजूद होते हैं, जिनकी जरूरत हमारे शरीर को रोगों से लड़ने के लिए होती है। इसमें प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, कोलेस्ट्रॉल, विटामिन- सी, ए व ई जैसी कई जरूरी चीजें पाई जाती हैं। इसलिए बीच-बीच में इसका सेवन करते रहना चाहिए।
कई लोग पपीता खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन ये हमारे पेट को साफ रखने में हमारी काफी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन- सी हमें कई लाभ देता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा आप टमाटर का सेवन सब्जी में डालकर, सलाद के रूप में या फिर सूप के तौर पर कर सकते हैं। इसमें विटामिन, पोटेशियम, लाइकोपीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए टमाटर के सेवन की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।