फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी को करना हो मजबूत या कमजोरी करनी हो दूर, ये पांच चीजें आ सकती हैं काम

Sat, 23 Jan 2021 01:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Jan 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Immunity can be strong by taking these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के इस दौर में बीमारियां इतनी बढ़ गई हैं कि ये कभी भी हमें अपना शिकार बना सकती हैं। वहीं, जब से कोरोना वायरस महामारी सामने आई है तब से तो ये चिंता लोगों में और बढ़ गई है कि वो कैसे अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें और कैसे किसी भी प्रकार की कमजोरी उन्हें न हो। इसके लिए लोग कई ऐसी चीजों का उपयोग करते हैं, जिससे उनके शरीर को फायदा मिले और ये सही भी है। हमें लगातार ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनसे हमें कमजोरी महसूस न हो और हम स्वस्थ रहें। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जो इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

Immunity can be strong by taking these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

दूध एक ऐसा आहार है, जो हमें कई तरीकों से फायदा देता है। हमें दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को पूरा पोषण देते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन जैसी चीजें पाई जाती हैं और ये सभी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। साथ ही हमें कई प्रकार के रोगों से भी दूर रखने में हमारी मदद करते हैं। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध या सुबह नाश्ते में दूध का सेवन करने से शरीर को कई लाभ दिए जा सकते हैं।

Immunity can be strong by taking these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे हम अपने खाने में किसी न किसी तरह से शामिल करते ही हैं। वहीं, आलू को फ्राई करने की जगह पर इसे उबालकर खाना भी एक अच्छा विकल्प है। आलू का सेवन करने से हमें कमजोरी नहीं आती है। इसमें कई खनिज लवण, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और कई विटामिन पाए जाते हैं। इसका सेवन करके हम अपने शरीर को कई फायदे दे सकते हैं। इसलिए आलू का सेवन जरूर करना चाहिए और इसे अपने खाने में शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Immunity can be strong by taking these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नारियल का पानी पीने से शरीर को कई रोगों से दूर रखा जा सकता है। एक नारियल पानी में दो गिलास जूस के बराबर गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। साथ ही इसमें कई पौष्टिक तत्व भी मौजूद होते हैं, जिनकी जरूरत हमारे शरीर को रोगों से लड़ने के लिए होती है। इसमें प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, कोलेस्ट्रॉल, विटामिन- सी, ए व ई जैसी कई जरूरी चीजें पाई जाती हैं। इसलिए बीच-बीच में इसका सेवन करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Immunity can be strong by taking these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कई लोग पपीता खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन ये हमारे पेट को साफ रखने में हमारी काफी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन- सी हमें कई लाभ देता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा आप टमाटर का सेवन सब्जी में डालकर, सलाद के रूप में या फिर सूप के तौर पर कर सकते हैं। इसमें विटामिन, पोटेशियम, लाइकोपीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए टमाटर के सेवन की सलाह दी जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed