फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनाकाल में यदि मूड हो जाता है बार-बार खराब तो डाइट में शामिल करें ये पोषक तत्व 

Mon, 10 May 2021 07:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 10 May 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
if your mood is low in corona times then must eat this foods in hindi
वे तनाव का शिकार हो रहे हैं - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

इन दिनों समय ही ऐसा चल रहा है कि जिन लोगों को कोरोना हुआ है या जिन के घर में किसी सदस्य को कोरोना है, वे शरीर में अक्सर ऊर्जा की कमी, निराशा महसूस करते हैं। वहीं कुछ लोग जिन लोगों को कोरोना नहीं है, उन्हें अक्सर कोरोना के हो जाने का भय सताते रहता है। ऐसे में लोगों का मन अक्सर खराब रहता है, वे तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव और मन का अस्वस्थ होना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी डाइट कैसी है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन पोषक तत्वों को अपने खान-पान में शामिल करने से स्वस्थ रहता है मन। 

if your mood is low in corona times then must eat this foods in hindi
चुस्ती- फुर्ती महसूस कर सकेंगे - फोटो : Pixabay

विटामिन-सी
इन दिनों विटामिन-सी का सेवन जरूर करें। विटामिन-सी के सेवन से जहां रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही यह तनाव को दूर कर आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में भी सहायक है इसलिए संतरे, पपीता, कीवी, अनानास आदि जरूर खाएं। इन्हें खाने से आपके भीतर की निराशा दूर होगी, आपका मन काम में लगेगा और साथ ही आप शरीर में भारीपन की बजाय चुस्ती- फुर्ती महसूस कर सकेंगे। 

if your mood is low in corona times then must eat this foods in hindi
मानसिक रूप से शांत रखने में आपकी सहायता करेगा - फोटो : social media

मैग्नीशियम
यदि आपको घबराहट, तनाव और कुछ ठीक नहीं लगने जैसा बार-बार लग रहा है तो आप घूमते-फिरते काजू बादाम का सेवन करें। मैग्नीशियम दिमाग में केमिकल रिएक्शन के प्रक्रिया को सही ढंग से होने में सहायता करता है। इसके लिए आप डार्क चॉकलेट भी खा सकते हैं। सब्जियों में कोशिश करें कि पालक का सेवन जरूर करें। यह आपको मानसिक रूप से शांत रखने में आपकी सहायता करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if your mood is low in corona times then must eat this foods in hindi
एक ग्लास ठंडा दूध लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा - फोटो : Social media

विटामिन-डी
घबराहट और चिंता होने पर सुबह की धूप में थोड़ी देर के लिए तेज-तेज घूमें, उसके बाद दूध का सेवन भी जरूर करें। इन दिनों एक ग्लास ठंडा दूध लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह आपके मूड में होने वाली गड़बड़ी को ठीक करने में आपकी सहायता करेगा इसलिए जैसे ही आपको कुछ अच्छा न लगे और आप किसी काम को करने में अरुचि का अनुभव करने लगे हों तो विटामिन-डी को अपने जीवन में जरूर शामिल करें। 

विज्ञापन
if your mood is low in corona times then must eat this foods in hindi
इसकी कमी न होने दें - फोटो : सोशल मीडिया

विटामिन बी 12 
तनाव को कम करने में विटामिन बी 12 बहुत अच्छे से काम करता है इसलिए शरीर में इसकी कमी न होने दें। विटामिन बी 12 हमारे शरीर में खुशी पैदा करने वाले हार्मोन में बढ़ोतरी करता है जिससे कि तनाव या बेचैनी जल्द ही दूर होने लगती है। दूध, चीज और अंडे में यह अच्छी मात्रा में पाया जाता है, साथ ही हमारे नर्वस सिस्टम को भी ये स्वस्थ रखता है इसलिए इसकी कमी न होने दें। 
नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed