Health Tips: बटर जिसे हिंदी में मक्खन भी कहते हैं, भरतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उपयोग कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है, जिससे उनका स्वाद और भी बढ़ जाता है। जैसे- टोस्ट पर लगा मक्खन हो या दाल में पड़ा एक चम्मच, बटर किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा देता है। इसकी मलाईदार बनावट और मनमोहक सुगंध हर किसी को लुभाती है। मगर हाल ही में आई एक स्टडी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिससे पता चला है कि- बटर जितना स्वादिष्ट है, उतना ही आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं इस स्टडी में क्या पता चला और बटर की जगह क्या-क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?
शोध में हुआ खुलासा: भर-भर के खाते हैं बटर तो हो जाइए सावधान, ये एक गलती घटा सकती है आपकी उम्र
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Tue, 25 Mar 2025 06:19 PM IST
सार
मक्खन, जिसे बटर भी कहा जाता है, कई लोगों का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है। मगर हाल ही में हुए एक शोध में चौंकाने वाला निष्कर्ष सामने आया है। इस शोध के अनुसार, मक्खन का अधिक सेवन समय से पहले मृत्यु का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन