फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपके मुंह से भी आती है दुर्गंध तो करें घर में ही उपलब्ध होने वाली इन 5 चीजों का सेवन

Sat, 26 Dec 2020 02:26 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 26 Dec 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
if you are suffering from bad breath problem then eat this 5 easily available things
समस्या का उपचार करना कोई इतनी कठिन बात नहीं है - फोटो : Social Media

मुंह से दुर्गंध आना बहुत आम बात है लेकिन कई बार यह समस्या शर्मिंदगी का कारण बनती है। यदि बात करते वक्त आपके मुंह से बदबू आने लगती है तो लोग अपने आप ही दूर भागने लगते हैं। ऐसे में दोष आपका नहीं है क्योंकि कई बार जो लोग दिन में दो बार दातून करते हैं, उनके मुंह से भी बदबू आने लगती है। इस समस्या का उपचार करना कोई इतनी कठिन बात नहीं है। घर में ही मौजूद कुछ चीजों के नियमित सेवन से जल्द ही मुंह से आने वाली दुर्गंध से राहत मिलती है। अगली स्लाइड्स से जानिए घर में मौजूद रहने वाली किन 5 चीजों के सेवन से हो जाता है इस समस्या का समाधान।

if you are suffering from bad breath problem then eat this 5 easily available things
सादा दही खाने से मुंह में अच्छे जीवाणु जन्म लेते हैं - फोटो : Social media

दही
मुंह से आने वाली दुर्गंध का मुख्य कारण है हाइड्रोजन सल्फाइ़ड। सादा दही खाने से मुंह में अच्छे जीवाणु जन्म लेते हैं, जिससे की बुरे जीवाणुओं की संख्या कम हो जाती है। बुरे जीवाणुओं के होने से ही मुंह में हाइड्रोजन सल्फाइड का उत्पादन होता है। एक सप्ताह तक रोज दही खाने से मुंह में बुरे जीवाणुओं की संख्या कम हो जाती है और धीरे-धीरे मुंह से बदबू आना बंद हो जाती है।

if you are suffering from bad breath problem then eat this 5 easily available things
दालचीनी में रोगाणुरोधी तत्व पाए जाते हैं - फोटो : social media

दालचीनी
मुंह के स्वास्थ्य के लिए दालचीनी बेहद लाभकारी है। दालचीनी में रोगाणुरोधी तत्व पाए जाते हैं जो कि मुंह से आने वाली दुर्गंध के मुख्य कारण अर्थात बदबू पैदा करने वाला जीवाणु को समाप्त करने में सहायता करते हैं। साथ ही इसके सेवन से दांत भी स्वस्थ रहते हैं। खाने में एवं तेल के रूप में दालचीनी खाने से कोई नुकसान नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are suffering from bad breath problem then eat this 5 easily available things
अदरक के सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है - फोटो : सोशल मीडिया

अदरक
खाने के बाद अदरक के छोटे से टुकड़े को खाने से या फिर प्रतिदिन अदरक वाली चाय पीने से आप लोगों के बीच शर्मिंदा होने से बच जाएंगे क्योंकि ऐसा करके आप अपने मुंह से आने वाली दुर्गंध से जल्द ही छुटकारा पा लेंगे। अदरक के सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है, इस वजह से भी मुंह से अजीबोगरीब बदबू नहीं आती है।

विज्ञापन
if you are suffering from bad breath problem then eat this 5 easily available things
डेंटिस्ट भी सेब खाने की सलाह देते हैं - फोटो : पेक्सेल्स

सेब
सेब खाने से कई सारी बीमारियां हमारे आस-पास भी नहीं फटकती है। दांतों एवं मुंह के अच्छे स्वास्थय के लिए डेंटिस्ट भी सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में विटामीन- सी एवं पोलीफिनोल्स होते हैं, जो कि बदबू पैदा करने वाले जीवाणुओं का खात्मा करते हैं। पर ध्यान रखें कि सेब को चाकू से काटकर खाने की बजाय खुद के दांत से ही काटकर खाएं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed