किडनी हमारे शरीर के नाजुक अंगों में से एक है। किडनी की पथरी वैसे तो बहुत छोटी होती है लेकिन इसकी मौजूदगी से होने वाला दर्द बहुत खतरनाक होता है। किडनी की पथरी के होने के कई सारे कारण हो सकते हैं अल्कोहल का अधिक सेवन, शरीर में पानी की कमी आदि। यदि एक बार किडनी की पथरी हो चुकी है तो ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि यह दूसरी बार नहीं होगी लेकिन यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो पूरी संभावना है कि यह भविष्य में नहीं ही होगी। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आदतों को अपना लेने से दोबारा नहीं हो सकेगी किडनी की पथरी।
इन 5 आदतों को हमेशा के लिए अपना लें, दोबारा नहीं हो सकेगी किडनी की पथरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खट्टे फलों का सेवन
खट्टे फलों के सेवन से किडनी की पथरी दोबारा नहीं होती है। जिन लोगों को किडनी की पथरी होती है उनमें से अधिकांश मरीजों में साइट्रिक एसिड की कमी पाई जाती है। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है कि आप संतरा, नींबू आदि के जूस का नियमित रूप से सेवन करें।
सही मात्रा में पानी का सेवन
चिकित्सक भी किडनी की पथरी के मरीजों को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं। आप जितना अधिक पानी पिएंगे उतनी संभावना है कि छोटे क्रिस्टल आपकी यूरीन के माध्यम से बाहर निकल जाएंगे, वे एक जगह इकट्ठा होकर पथरी का रूप नहीं ले पाएंगे इसलिए प्रतिदिन आठ से बारह ग्लास पानी जरूर पिएं।
नमक कम खाएं
यदि आपको भी तेज नमक खाने की या फिर खाने के ऊपर से नमक डालकर खाने की आदत है तो अब उस आदत को बदलकर कम नमक खाने की नई आदत को अपना लो। जब आप ज्यादा नमक खाते हो तो पेशाब में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कि भविष्य में किडनी की पथरी का निर्माण होता है।
कॉफी का सेवन कम करें
यदि आपको थोड़ी -थोड़ी देर में कॉफी पीने की आदत है तो आपको फिर से किडनी की पथरी होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा इसलिए बेहतर है कि आप कॉफी के सेवन को कम कर दें। कॉफी के सेवन के साथ ही आपको सोड़ा, चाय एवं अन्य ऐसे पेय जिनमें कैफिन की मात्रा अधिक होती है, उन्हें न कहना सीखना होगा।