फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: ज्यादा चीनी खाते हैं तो सावधान, डायबिटीज के अलावा इससे जोड़ों-लिवर की भी बढ़ सकती हैं समस्याएं

Tue, 16 Apr 2024 07:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Apr 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
how Too Much Sugar Affect Your Body know its health risk of  rheumatoid arthritis and liver
चीनी के अधिक सेवन से नुकसान - फोटो : istock

शरीर को रोगमुक्त रखने के लिए जिन चीजों की मात्रा आहार में कम से कम रखने की सलाह दी जाती है, नमक और चीनी उनमें शीर्ष पर है। आहार में नमक की अधिकता से ब्लड प्रेशर बढ़ने से लेकर हार्ट और किडनी तक की समस्याओं का खतरा हो सकता है, इसी तरह से जो लोग अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजों का सेवन करते हैं उनमें समय के साथ डायबिटीज की बीमारी होने का जोखिम बढ़ जाता है।



आहार विशेषज्ञ चीनी और नमक के अधिक सेवन को शरीर के लिए 'स्लो पॉइजन' जैसा मानते हैं जिससे धीरे-धीरे कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का जोखिम हो सकता है।

चीनी के अधिक सेवन को आमतौर पर डायबिटीज का प्रमुख कारक माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि चीनी के कारण होने वाले दुष्प्रभाव यहीं तक सीमित नहीं हैं। डायबिटीज के अलावा भी चीनी शरीर को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती हैं। तो अगर आप ज्यादा चीनी खाते हैं तो अभी से सावधान  हो जाइए।

how Too Much Sugar Affect Your Body know its health risk of  rheumatoid arthritis and liver
ऐडेड शुगर वाली चीजों के नुकसान - फोटो : istock

चीनी शरीर के लिए हानिकारक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शुगर ड्रिंक, कैंडी, बेक किया हुआ सामान और मीठे डेयरी उत्पादों में ऐडेड शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि  इसे क्या कहा जाता है, चाहे आप चीनी कहें या ऐडेड शुगर, इसकी अधिक मात्रा शरीर पर कई तरह से नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

ये मान कर चलना कि ज्यादा चीनी खाने से सिर्फ डायबिटीज होने का जोखिम रहता है, आप गलती कर रहे हैं। चीनी की अधिकता ब्रेन से लेकर लिवर, जोड़ों और हार्ट तक के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।

how Too Much Sugar Affect Your Body know its health risk of  rheumatoid arthritis and liver
ब्रेन की समस्या - फोटो : istock

मूड से संबंधित विकारों का खतरा

क्या आप जानते हैं कि चीनी खाने से आपके मस्तिष्क में डोपामाइन नामक आपको अच्छा महसूस कराने वाला रसायन उत्पन्न होता है। इससे आपको और अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजों को खाने की इच्छा होती है। हालांकि जब आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं तो इसके कारण आपको मूड से संबंधित विकारों का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं ज्यादा चीनी खाने को इंफ्लामेटरी प्रभावों को बढ़ाने वाला पाया गया है जिससे ब्रेन और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन की दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how Too Much Sugar Affect Your Body know its health risk of  rheumatoid arthritis and liver
आर्थराइटिस का खतरा - फोटो : istock

आर्थराइटिस होने का खतरा

यदि आपको जोड़ों में दर्द रहता है, तो मीठी चीजों का सेवन तुरंत कम कर देना चाहिए। अधिक मात्रा में चीनी या मीठी चीजों को जोड़ों में दर्द को बढ़ाने वाला माना जाता है क्योंकि ये शरीर में सूजन पैदा कर देती है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग बहुत अधिक चीनी खाते या पीते हैं उनमें रुमेटाइड आर्थराइटिस विकसित होने की अधिक आशंका हो सकती है। ये आदत आपके जोड़ों के लिए भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन
how Too Much Sugar Affect Your Body know its health risk of  rheumatoid arthritis and liver
लिवर की बीमारी - फोटो : istock

लिवर को हो सकता है नुकसान

ऐडेड शुगर वाली चीजों में प्रचुर मात्रा में फ्रुक्टोज हो सकती है। फ्रुक्टोज की अधिकता लिवर को नुकसान पहुंचाती है। जब फ्रुक्टोज का लिवर में ब्रेन डाउन होता है तो यह वसा में बदल जाता है, जो समय के साथ लिवर में जमा होने लगता है। लिवर में अतिरिक्त वसा के निर्माण की समस्या को फैटी लिवर के रूप में जाना जाता है जो न सिर्फ लिवर के सामान्य कार्य में बाधा डाल देती है साथ ही इससे और भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed