फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल बीएमआई नहीं हो सकता स्वस्थ शरीर और मानक वजन का आधार, उम्र और लिंग से भी पड़ता है असर

Tue, 14 Jan 2020 09:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Limitations of BMI know all about Body Mass Index limitation
Body Mass Index - फोटो : Pixabay

बीएमआई(BMI) यानी बॉडी मास इंडेक्स को एक तरह से आपके शरीर की लंबाई और वजन का अनुपात कहा जा सकता है। बीएमआई ये तो बताता है कि आपके शरीर का वजन आपकी हाईट यानी लंबाई के अनुसार ठीक है या नहीं, लेकिन इसकी अपनी सीमाएं भी हैं। बीएमआई में ये पता लगना मुश्किल हो जाता है कि आपके शरीर के किस हिस्से में कितनी चर्बी यानी फैट जमा है।

Limitations of BMI know all about Body Mass Index limitation
Body Mass Index - फोटो : Pixabay

बीएमआई की सीमाएं
विशेषज्ञ बताते हैं कि बीएमआई स्वस्थ शरीर के वजन का एक संकेतक है, लेकिन इसकी सीमाएं हैं। बीएमआई शरीर की संरचना को ध्यान में नहीं रख सकता है। मांसपेशियों, हड्डी के वजन और फैट के कारण शरीर की अपनी विविधता है। ऐसे में केवल मानक बीएमआई के आधार पर स्वस्थ शरीर का आकलन किया जाना उचित नहीं है।

Limitations of BMI know all about Body Mass Index limitation
मशीन - फोटो : social media

वयस्कों के संदर्भ में बीएमआई की सीमाएं
बीएमआई पूरी तरह से सही नहीं हो सकता है, क्योंकि यह शरीर के अतिरिक्त वजन की माप है, इससे शरीर में अतिरिक्त फैट का पता नहीं चल पाता। अलग-अलग उम्र, लिंग, मांसपेशियों और शरीर में फैट जैसे कारकों से बीएमआई प्रभावित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Limitations of BMI know all about Body Mass Index limitation

उदाहरण के लिए, एक व्यस्क व्यक्ति जो बीएमआई के अनुसार स्वस्थ वजन का माना जाए, लेकिन वह अपने दैनिक जीवन में पूरी तरह से निष्क्रिय है यानी कि वर्कआउट नहीं करता तो ऐसे में उसके शरीर में अतिरिक्त फैट हो सकता है, भले ही उसके शरीर में अतिरिक्त वजन न हो। केवल बीएमआई के आधार पर वह व्यक्ति स्वस्थ नहीं माना जाएगा, जबकि उसी बीएमआई का उच्च मांसपेशी संरचना उससे छोटा व्यक्ति स्वस्थ माना जाएगा।

विज्ञापन
Limitations of BMI know all about Body Mass Index limitation
weight loss - फोटो : pixa
रोग नियंत्रण और निवारण(सीडीसी) के अनुसार:
  • एक ही बीएमआई वाले छोटे वयस्क की तुलना में बड़े वयस्क में शरीर में वसा(फैट) अधिक होती है।
  • महिलाओं में एक समान बीएमआई के लिए पुरुषों की तुलना में अधिक शरीर में वसा होता है।
  • मांसपेशियों और उच्च प्रशिक्षित एथलीटों में मांसपेशियों के कारण बीएमआई अधिक हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed