फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना आपके दांतों को पड़ सकता है भारी, जाने कितनी होनी चाहिए मात्रा

Thu, 30 May 2019 12:18 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 30 May 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
how to use of colgate during paste in hindi
- फोटो : file photo

ब्रश करते वक्त हम सभी सोचते हैं कि जितना ज्यादा कोलगेट का इस्तेमाल करेंगे दांत उतना ही साफ होगा। लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि कोलगेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से दांतों को नुकसान पहुंचता है। टूथपेस्ट का इस्तेमाल मुंह और दांत को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा दांतों के लिए नुकसानदायक होता है।

how to use of colgate during paste in hindi

सभी डेंटिस्टों का मानना है कि ब्रश पर कोलगेट का इस्तेमाल मटर के दाने के बराबर करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में टूथपेस्ट व्यस्कों के मुकाबले बच्चों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।  टूथपेस्ट में मौजूद फ्लोराइड दांतों को मजबूती देता है। मगर दांतों पर लगे प्लाक और गंदगी को टूथब्रश ही साफ करता है।

how to use of colgate during paste in hindi
- फोटो : pixabay.com

सामान्य तौर पर डेंटिस्ट मानते हैं कि कोलगेट का इस्तेमाल मटर के दाने के बराबर करना चाहिए। जबकि बच्चों के लिए तो इतना कोलगेट भी खतरनाक है। क्योंकि बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use of colgate during paste in hindi

छोटे बच्चों के लिए इतनी मात्रा में फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट खतरनाक होता है। इसलिए आप उनको बहुत ही कम मात्रा में टूथपेस्ट दें या फिर बाजार से बच्चों के लिए बनाया जाने वाला विशेष टूथपेस्ट खरीदें। 

विज्ञापन
how to use of colgate during paste in hindi
- फोटो : social media

अधिकांश लोग सोचते हैं कि कोलगेट जितना ज्यादा झाग बनाएगा, आपके दांत और मुंह उतना ही ज्यादा साफ होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि दांतों को साफ करने का मुख्य काम टूथ ब्रश करता है। टूथपेस्ट का झाग मुंह में बनने वाले जर्म्स को दूर करता है और मुंह का पीएच लेवल घटाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed