{"_id":"69b92b3e46e18928e70b4755","slug":"how-to-stop-period-pain-immediately-at-home-period-pain-kam-karne-ke-upay-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Remedy To Stop Period Pain: पीरियड दर्द से परेशान? ये आसान उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Home Remedy To Stop Period Pain: पीरियड दर्द से परेशान? ये आसान उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
Tue, 17 Mar 2026 08:15 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:15 PM IST
सार
How To Stop Period Pain: अगर आप भी उन महिलाओं और लड़कियों में से हैं, जिन्हें महावारी (पीरियड) के दौरान काफी दर्द होता है तो ये लेख आपके काम का होने वाला है।
विज्ञापन
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Adobe stock
How To Stop Period Pain: पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द यानी पीरियड क्रैम्प्स महिलाओं के लिए एक आम लेकिन तकलीफदेह समस्या है। हर महीने आने वाला ये दर्द कई बार इतना बढ़ जाता है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान महिलाओं के पेट में ऐंठन, कमर दर्द, थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं इस दौरान सामान्य होती हैं।
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Adobe stock
गर्म पानी की बोतल करें इस्तेमाल
- पीरियड्स के दौरान गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल काफी राहत देता है।
- पेट के निचले हिस्से पर गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।
- इसके इस्तेमाल से पेट की ऐंठन कम हो जाती है।
- ये एक आसान और तुरंत असर करने वाला घरेलू उपाय है, जिसे ज्यादातर महिलाएं अपनाती हैं।
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Adobe stock
अदरक की चाय पिएं
- अदरक की चाय पीरियड क्रैम्प्स में बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
- अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करते हैं।
- इसके सेवन से दर्द को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं।
- दिन में एक या दो बार अदरक की चाय पीने से काफी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Freepik.com
हल्दी वाला दूध पिएं
- हल्दी वाला दूध भी पीरियड्स के दर्द में राहत देने का अच्छा उपाय है।
- हल्दी में प्राकृतिक दर्द निवारक और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं।
- इसका सेवन शरीर को अंदर से आराम पहुंचाता है और क्रैम्प्स को कम करता है।
विज्ञापन
बिना दवा के पीरियड का दर्द कैसे कम करें?
- फोटो : Freepik.com
डार्क चॉकलेट खाएं
- डार्क चॉकलेट का सीमित मात्रा में सेवन भी मददगार होता है।
- इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
- इसका सेवन दर्द को कम करने में सहायक होता है।
- डार्क चॉकलेट का सेवन मूड को भी बेहतर बनाता है।