फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: अचानक से बढ़ जाए शुगर का लेवल तो तुरंत नियंत्रित करने के लिए करें ये काम, मिलेगा लाभ

Sun, 06 Feb 2022 11:45 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Feb 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
how to lower sugar levels instantly, home remedies and tips for suger control
ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock

शुगर का बढ़ता स्तर लोगों के लिए बड़ी समस्या का कारण बना हुआ है। अचानक से बढ़ा हुआ शुगर का स्तर गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने को हाइपरग्लेसेमिया के रूप में जाना जाता है। यह स्थिति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि किडनी की क्षति, आंखों की रोशनी जाने और कई अन्य तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने ब्लड शुगर के स्तर पर निगरानी रखने की सलाह देते हैं। शुगर का स्तर बढ़ जाने पर तुरंत इसे कम करने के प्रयास किए जाने चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक 140 mg/dL से कम के ब्लड शुगर स्तर को सामान्य माना जाता है।  भोजन के दो घंटे के बाद इसका 200 mg/dL से अधिक बढ़ना मधुमेह का संकेत हो सकता है। वहीं यदि आपका शुगर लेवल लगातार 200-300 के बीच या उससे अधिक बना हुआ है तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह स्थिति गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकती है। आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर शुगर के स्तर को प्रारंभिक तौर पर आसानी से कम करने में मदद मिल सकती है। बढ़े हुए शुगर के स्तर के लिए डॉक्टरी सलाह लेना बहुत आवश्यक माना जाता है।

how to lower sugar levels instantly, home remedies and tips for suger control
इंसुलिन से कम होता है शुगर का लेवल - फोटो : Pixabay

इंसुलिन से नियंत्रित हो सकती है स्थिति
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि आपको, शुगर को नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन लेने की सलाह दी गई है तो इसमें कोई लापरवाही न करें। शरीर में इंसुलिन की मात्रा बहुत कम हो जाने के कारण शुगर का स्तर बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज के आधार पर इंसुलिन लेने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में लाभ मिल सकता है। इंसुलिन का इंजेक्शन शुगर के स्तर को कम करने में सहायक होता है। 

how to lower sugar levels instantly, home remedies and tips for suger control
नियमित रूप से करें योग-व्यायाम - फोटो : Istock

एक्सरसाइज से मिलता है लाभ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शुगर के बढ़े हुए स्तर को नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। शारीरिक गतिविधियां आपके रक्त शर्करा को कम करने में मदद कर सकती है। व्यायाम करते समय, आपका शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोज का उपयोग करने के लिए इंसुलिन का बेहतर उपयोग करने में सक्षम होता है। वैसे तो शुगर लेवल कम करने के लिए कोई विशिष्ट व्यायाम नहीं है हालांकि सामान्य शारीरिक गतिविधि भी इसमें आपके लिए मददगार हो सकती है। शुगर के रोगियों को नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to lower sugar levels instantly, home remedies and tips for suger control
शरीर को रखें हाइड्रेटेड - फोटो : istock

पानी पीते रहना आवश्यक
डॉक्टर बताते हैं कि शुगर के बढ़े हुए स्तर को आसानी से कम करने के लिए पानी पीना बहुत लाभदायक हो सकता है। पानी आपके शरीर से अतिरिक्त ग्लूकोज को बाहर निकालने में मदद करता है। ब्लड शुगर के स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना महत्वपूर्ण है। शुगर की समस्या से परेशान लोगों को रोजाना कम से कम 4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिससे ब्लड शुगर को आसानी से नियंत्रित रखा जा सके।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed