अध्ययनों में हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले जिन कारकों को सबसे गंभीर माना जाता है, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर उनमें से एक है। कोलेस्ट्रॉल सामान्य तौर पर एक तरह का ब्लड फैट होता है जो शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में महत्वूर्ण भूमिका निभाता है। पर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाना सेहत के लिए कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसमें हृदय रोग सबसे गंभीर माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना हृदय के साथ-साथ आपके पैरों और बालों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।
सावधान: हृदय के साथ पैरों और बालों के लिए भी नुकसानदायक है हाई कोलेस्ट्रॉल, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरों में देखे जा सकते हैं ऐसे लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पेरिफेरल आर्टरी डिजीज शरीर में धीरे-धीरे विकसित होती है। इसके बढ़ने पर शरीर में कुछ ऐसे लक्षण हो सकते हैं, जिनमें आपको तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है। इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक इससे संबंधित लक्षणों को लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
- नाखूनों का कमजोर होना और आसानी से टूटना।
- पैरों में कमजोरी और सुन्नता।
- पैरों में घाव और छाले होना जो आसानी से ठीक नहीं होते हैं।
- त्वचा के रंग में परिवर्तन जैसे त्वचा का पीला या नीला पड़ना।
- पैरों की मांसपेशियों में सिकुड़न।
- चलते समय पैरों में दर्द होना।
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण बालों की सेहत पर असर
अध्ययनों से पता चलता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय और पैरों की समस्याओं के साथ बालों की सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर बालों के रोम की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करके बालों के विकास में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसी स्थिति में बालों की कमजोरी और बालों के झड़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यही कारण है कि बालों की सेहत को भी हमें गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के प्रयास करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आहार और जीवनशैली को ठीक कर लिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में आसानी हो सकती है। इसके अलावा व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करके इसे कम या नियंत्रण में लाया जा सकता है। हमेशा ध्यान रखें कि हम जीवनशैली को जितना स्वस्थ रखेंगे इसका सेहत पर सीधा असर होता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कई तरह की चीजों के सेवन को भी फायदेमंद माना जाता है।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मुताबिक अध्ययनों में कई खाद्य पदार्थों में ऐसे गुण देखे गए हैं जिनका सेवन करके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को आसानी से कम करने में मदद मिल सकती है। नमकीन, वसायुक्त और शर्करा युक्त चीजों के सेवन को सीमित करें। इसकी जगह पर पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। हाई डायट्री फाइबर युक्त चीजों का सेवन बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।