फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं कम हो रहा है वजन? आप भी जरूर कर रहे होंगे ऐसी गलतियां

Sun, 03 Apr 2022 06:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 03 Apr 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
how to keep weight in control, Bad Habits That Lead to Weight Gain
युवाओं में मोटापे की समस्या - फोटो : istock

मोटापा या बढ़ते हुए वजन को कई तरह की गंभीर बीमारियों के प्रमुख कारक के तौर पर देखा जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक होता है उनमें डायबिटीज, हृदय रोग सहित कई तरह की अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपना वजन नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए स्वस्थ आहार के सेवन के साथ नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक माना जाता है। पर क्या लाख कोशिशें करने के बाद भी आपका वजन नियंत्रित नहीं हो पा रहा है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वजन को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ आहार और व्यायाम से ही काम नहीं चलेगा। दिनचर्या की कुछ और गड़बड़ आदतें आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। यदि आप भी वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो अपनी जीवनशैली पर बड़ी बारीकी से नजर रखने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि आपकी किन आदतों के चलते वजन को कंट्रोल में रखना कठिन हो सकता है?

how to keep weight in control, Bad Habits That Lead to Weight Gain
भोजन को चबाकर खाएं - फोटो : iStock

जल्दबाजी में भोजन करना
आपने भी अक्सर सुना होगा कि भोजन बड़े आराम से देर तक चबा-चबाकर करना चाहिए। वजन को नियंत्रित बनाए रखने में भी इस आदत का प्रभाव पड़ता है। यदि आप भी बहुत जल्दबाजी में बिना अच्छे से चबाए ही भोजन करते हैं तो आपकी यह आदत वजन कंट्रोल करने के आपके सभी प्रयासों को बेकार कर सकती है। धीमी गति से भोजन करने से तृप्ति को बढ़ावा मिलता है, साथ ही पाचन भी अच्छा रहता है। एक बाइट को कम से कम 20-25 बार चबाना चाहिए।

how to keep weight in control, Bad Habits That Lead to Weight Gain
भोजन करते समय ध्यान न भटकाएं - फोटो : Istock

भोजन करते समय मोबाइल-टीवी देखते रहना
क्या आप भी भोजन करते समय मोबाइल-टीवी से चिपके रहते हैं? विशेषज्ञ इस आदत को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक बताते हैं। भोजन करते समय स्क्रीन देखते रहने से स्वाभाविक तौर से अधिक कैलोरी का उपभोग बढ़ जाता है, जो वजन कम करने के प्रयास में बाधा बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन करते समय डिजिटल उपकरणों को दूर रखने की आदत डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to keep weight in control, Bad Habits That Lead to Weight Gain
पौष्टिक नाश्ता बहुत जरूरी - फोटो : Pixabay

सुबह नाश्ता न करना
यह सच है सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है, इसलिए पूरे दिन तृप्त और ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए हैवी और हेल्दी नाश्ता करें। इस तरह का नाश्ता दिन भर की भूख और स्नैक क्रेविंग को कम करके वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। नाश्ते में स्वस्थ और पौष्टिक फलों, दूध, अंडे और कम फैट वाली चीजों को शामिल करें। दिन का भोजन नाश्ते से कम और डिनर को बहुत हल्का रखें।

विज्ञापन
how to keep weight in control, Bad Habits That Lead to Weight Gain
जंक फूड्स से बढ़ता है वजन - फोटो : iStock

पिज्जा-ब्रेड से दोस्ती
वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों को पिज्जा-ब्रेड जैसी चीजों से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। विशेषकर सफेद ब्रेड आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। व्हाइट ब्रेड खाने की आदत शरीर में कैलोरी को बढ़ावा देती है जिससे वजन बढ़ने का जोखिम रहता है। व्हाइड ब्रेड, डायबिटीज के जोखिम को भी बढ़ा सकती है। आहार से कुछ समय के लिए इन चीजों को बिल्कुल अलग कर दें। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed