फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सर्दियों में शरीर को गर्म रखेंगी ये चीजें, हर बार चाय पीते रहने की जरूरत नहीं

Sat, 03 Dec 2022 05:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Dec 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
how to keep body warm in winter naturally, turmeric and cinnamon keeps body warm
शरीर को कैसे गर्म रखें? - फोटो : Pixabay

देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम में यह बदलाव आपको बीमार कर सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों को शरीर को गर्म रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। शरीर को गर्म रखने के लिए सामान्यतौर पर लोग सर्दियों में अधिक चाय पीने लगते हैं, हालांकि यह एसीडिटी का कारण बन सकती है। ऐसे में हमें उन विकल्पों के बारे में विचार करना चाहिए जो शरीर को आंतरिक रूप से गर्म रखने में आपके लिए मदद कर सकें। आहार विशेषज्ञों ने बताया कि इसके लिए किचन में मौजूद कुछ चीजें विशेष लाभकारी हो सकती हैं। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर के तापमान को नियंत्रित बनाए रखने के लिए दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके अलावा किचन में मौजूद कई मसाले प्राकृति रूप से तासीर में गर्म होते हैं, जिनके सेवन की आदत बनाना शरीर को आंतरिक गर्मी देने में सहायक हो सकती है।

आइए जानते हैं कि इसके लिए किन औषधियों-मसालों का सेवन करना लाभकारी हो सकता है?

how to keep body warm in winter naturally, turmeric and cinnamon keeps body warm
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी के हो सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

हल्दी को उन प्रभावशाली मसालों में से एक माना जाता है जिसका सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। हल्दी, एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है जो संक्रमण के जोखिम से बचाने के साथ शरीर को गर्म और आरामदायक रखने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। सर्दियों के मौसम में रोजाना रात में हल्दी को दूध में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसे अच्छी नींद पाने में भी सहायक माना जाता है। 

how to keep body warm in winter naturally, turmeric and cinnamon keeps body warm
अदरक से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

अदरक के फायदे 

हम सभी के किचन में मौजूद अदरक भी  बहुत प्रभावी औषधियों में से एक है, जो शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखने में मदद करतr है। इसके अतिरिक्त, यह शरीर की शक्ति और पाचन को मजबूती देने के साथ खांसी और सर्दी को ठीक करने में भी फायदेमंद है। अदरक का सेवन करना सिरदर्द और थकान को भी कम करता है। अध्ययनों में पाया गया है कि खांसी में अदरक का सेवन आपकी जटिलताओं को कम करने में मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to keep body warm in winter naturally, turmeric and cinnamon keeps body warm
दालचीनी से क्या होता है? - फोटो : istock

दालचीनी से होने वाले फायदे

दालचीनी, मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखने वाली प्रभावी औषधि है जिसे डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद औषधि के तौर पर जाना जाता है। शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ सर्दी के मौसम के कारण होने वाले जुकाम-खांसी को कम करने में भी इसके लाभ हैं। मेडिकल साइंस ने भी अध्ययनों में पाया कि दालचीन के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। यह ब्लड शुगर को प्रभावी तरीक से नियंत्रित करने वाली औषधि मानी जाती है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed