फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमर दर्द से हैं परेशान तो ये टिप्स आएंगे आपके काम, जानें उठने-बैठने और सोने का सही तरीका कैसा हो

Sat, 24 Oct 2020 05:37 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
how to get rid of back pain common reason expert tips in waist pain home remedies
कमर दर्द की समस्या आम बात है,पर इसे न करें नजरअंदाज - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

घर में, दुकान में या ऑफिस में ज्यादातर समय या तो कुर्सी-सोफे पर बैठे बीत रहा है या फिर बेड पर लेटे-लेटे समय बीत रहा है, ऐसे में कमर दर्द की परेशानी होना लाजमी है। एक बार कमर दर्द शुरू हो जाए तो फिर उठना, बैठना और सोना मुश्किल हो जाता है। कमर दर्द की समस्या आम बात है। कई बार काम में व्यस्तता के कारण हमारा ध्यान इस ओर नहीं जाता तो कई बार हम इसे नजरअंदाज भी कर रहे होते हैं। दोनों ही स्थितियों में समस्या बढ़ सकती है। कमर में दर्द कई कारणों से हो सकता है और इसके अलग-अलग उपाय भी होते हैं। आइए जानते हैं कमर दर्द के कारण, बचाव और उपायों के बारे में।

how to get rid of back pain common reason expert tips in waist pain home remedies
Back Pain - फोटो : Pixabay

मांसपेशियों में खिंचाव होना:
कमर दर्द का एक बड़ा कारण मांसपेशियों में खिंचाव होता है। अचानक बैठते, उठते, कोई काम करते हुए या फिर सीढ़ियां चढ़ने-उतरने के दौरान भी मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। यह समस्या लंबे समय तक के लिए कमर दर्द दे सकती है।

how to get rid of back pain common reason expert tips in waist pain home remedies
सीढ़ियां चढ़ते-उतरते ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Pixabay

बचाव और उपाय:
सीढ़ियां चढ़ते-उतरते ध्यान रखना चाहिए। अगर आप काफी देर से बैठे हुए हों तो अचानक से नहीं उठना चाहिए। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो तो कोई भी ऐसा काम करने से बचना चाहिए, जिससे कमर पर जोर पड़ता हो या झटका लगता हो। अगर यह समस्या लगातार हो रही हो तो आपको विशेषज्ञ चिकित्सक या फिर फिजियोथेरेपिस्ट से मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to get rid of back pain common reason expert tips in waist pain home remedies
back pain - फोटो : Social Media

मांसपेशियां कमजोर होना: 
अक्सर 40 साल की उम्र के आसपास या उसके बाद मांसपेशियां कमजोर होने की समस्या होती है। इसके अलावा रीढ़ में किसी गंभीर चोट का शिकार हुए लोगों को भी ऐसी समस्या होती है। कमर की मांसपेशियां कमजोर होने पर अक्सर कमर में दर्द रहता है। 

विज्ञापन
how to get rid of back pain common reason expert tips in waist pain home remedies
खानपान का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Pixabay

बचाव/उपाय:
ढलती उम्र के साथ अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए। इसके साथ ही योग को अपनी जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बना लें और मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करें। किसी फिजियोथेरेपिस्ट से मिलकर व्यायाम शुरू करना ज्यादा श्रेयस्कर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed