फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली 2021: अगर चढ़ जाए भांग का नशा, तो इन उपायों से पा सकते हैं लाभ

Sat, 27 Mar 2021 08:17 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 27 Mar 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
how to get rid from the hangover of bhang
demo pic - फोटो : अमर उजाला

देश के कई हिस्सों में होली के त्योहार को भांग की ठंडाई के बिना अधूरा माना जाता है। वैसे तो भांग का सेवन करना नुकसानदायक नहीं है लेकिन अगर इसकी मात्रा अधिक हो जाए तो यह आपको मुसीबत में भी डाल सकती है। भांग का नशा इतना प्रभावी होता है कि इससे लोग पागल तक हो सकते हैं। आपने भी अक्सर होली में लोगों को भांग के नशे में मस्त देखा होगा। हम इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो भांग के नशा को उतारने में सहायक हो सकते हैं। ध्यान रहे, होली में भांग का सेवन नियत मात्रा में ही करें, क्योंकि फायदे से कहीं ज्यादा यह हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

how to get rid from the hangover of bhang
Bhang

किन लोगों को नहीं करना चाहिए भांग का सेवन
विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर या हृदय से जुड़ी बीमारियां हों उन्हें भांग का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों को भी इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों का पहले से किसी बीमारी का इलाज चल रहा है उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, कुछ दवाइयों के साथ भांग का साइड इफेक्ट भी हो सकता है।

how to get rid from the hangover of bhang
hangover - फोटो : getty images

भांग पीने से क्या दिक्कत हो सकती है?
भांग का ज्यादा सेवन कर लेने से याददाश्त खोने और शारीरिक नियंत्रण बना पाने में दिक्कत जैसी समस्या हो सकती है। भांग के सेवन के बाद हृदय की गति अचानक से बढ़ जाती है, ऐसे में इसे दिल की बीमारियों वाले लोगों को लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी भांग का सेवन न करने की सलाह दी जाती है, इससे उनके बच्चे पर असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to get rid from the hangover of bhang
Hangover

भांग का नशा कैसे उतारें

  • भांग के सेवन से पहले ध्यान रखें कि आपका पेट खाली न रहे।
  • तला हुआ भोजन न करें। ऐसे खाद्य पदार्थ भांग के नशे को बढ़ा सकते हैं। 
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखें ताकि विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएं।
  • विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नींबू पानी आदि का सेवन करें। यह मतली से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
  • भांग के नशे के कारण होने वाले सिरदर्द को ठीक करने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन न करें। यह हानिकारक हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed