फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Health: किडनी की सारी गंदगी साफ कर देंगी ये चीजें, बस आहार में कर लें कुछ जरूरी बदलाव

Sun, 31 Mar 2024 08:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Mar 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
how to detox kidney know foods that keep kidneys healthy and clean
किडनी को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : iStock

किडनी भले ही हमारे शरीर में एक छोटा सा अंग है पर इसके कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। रक्त को फिल्टर करके साफ करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के अलावा किडनी द्रव के संतुलन को ठीक बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। मसलन इस अंग की सेहत पर हमारे पूरे शरीर की सेहत निर्भर करती है।



किडनी में होने वाली किसी भी बीमारी का असर संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखकर किडनी को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

किडनी वैसे तो खुद से ही अपनी साफ-सफाई कर लेती है, पर कुछ बातों का ध्यान रखकर, दिनचर्या में कुछ आदतों को शामिल करके किडनी को डिटॉक्स करने और विषाक्तता को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि किडनी को डिटॉक्स कैसे किया जा सकता है?

how to detox kidney know foods that keep kidneys healthy and clean
किडनी की सेहत का रखें ध्यान - फोटो : iStock

किडनी को डिटॉक्स कैसे करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी किडनी रक्त से अपशिष्टों को फिल्टर करके स्वाभाविक रूप से शरीर को साफ करती रहती है। इसलिए वैसे तो हमें किडनी की अलग से सफाई करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन कुछ उपायों की मदद से किडनी के कार्य को बढ़ावा दिया जा सकता है। कुछ उपाय किडनी को डिटॉक्स करने में सहायक हो सकते हैं। दिनचर्या में कुछ बातों का ध्यान रखकर न सिर्फ किडनी को डिटॉक्स कर सकते हैं साथ ही किडनी से संबंधित रोगों के जोखिमों को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

how to detox kidney know foods that keep kidneys healthy and clean
हाइड्रेशन का रखें ध्यान - फोटो : istock

हाइड्रेशन का ध्यान रखना सबसे जरूरी

किडनी को स्वस्थ और साफ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप शरीर के हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें। अगर आप भरपूर मात्रा में पानी ही पीते रहें तो ये किडनी को साफ रखने के लिए पर्याप्त है। वयस्कों का शरीर लगभग 60 प्रतिशत पानी से बना होता है। किडनी को मूत्र उत्पादन करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। अगर आप कम पानी पीते हैं, तो मूत्र की मात्रा कम होती है। कम पानी पीने से किडनी पर अधिक दबाव बढ़ता है जिससे किडनी में पथरी भी हो सकती है।

इसके अलावा पानी की कमी के कारण किडनी अतिरिक्त अपशिष्ट पदार्थों को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती है, जिससे किडनी से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to detox kidney know foods that keep kidneys healthy and clean
grapes - फोटो : iStock

किडनी के लिए फायदेमंद चीजों का करें सेवन

कुछ खाद्य पदार्थों को किडनी की सेहत को ठीक रखने में फायदेमंद पाया गया है, अंगूर उनमें से एक है। एक पशु अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि किडनी रोग वाले चूहों में उपचार के साथ अंगूर का जूस देने से उनमें किडनी की सूजन को कम करने में मदद मिली। इसी तरह नींबू, संतरे और खरबूजे के रस में साइट्रिक एसिड या साइट्रेट होता है। साइट्रेट मूत्र में कैल्शियम के साथ जुड़कर किडनी में पथरी को बनने से रोकने में मदद करता है। 

विज्ञापन
how to detox kidney know foods that keep kidneys healthy and clean
किडनी को स्वस्थ रखने वाले उपाय - फोटो : istock

ये पोषक तत्व भी जरूरी

किडनी की बीमारियों से बचाव के लिए आहार में कुछ प्रकार के पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाना भी जरूरी है। विशेषतौर पर विटामिन-बी6 वाली चीजें मेटाबॉलिज्म प्रतिक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस पोषक तत्व से भरपूर चीजों के सेवन से किडनी में पथरी बनने का खतरा कम हो सकता है। इसी तरह से ओमेगा-3 वाली चीजें भी किडनी की सेहत को ठीक रखने और किडनी को डिटॉक्स करने में मददगार हो सकती हैं। आहार और हाइड्रेशन का ध्यान रखकर किडनी से संबंधित समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed