फोन बजता है और खबर आती है कि 10 मिनट में मेहमान आने वाले हैं तो ऐसे में परेशान होना लाजिमी है। घर को साफ करने के अलावा उनके खाने पर भी ध्यान देना है। तो जानिए वो कौन से तरीके हैं जिससे बस 10 मिनट में सफाई की जा सकती है।
सबसे पहले कमरे के सभी सामान को हटा दें। फैले हुए सामान को जगह पर रख देने से ही काफी सफाई हो जाएगी।
उसके बाद जरूरी जगहों पर झाडू मारें। पूरे कमरे में सफाई की कोई जरुरत नहीं जितना कचरा दिख रहा हो उतना साफ करें। समय बचेगा।
4 of 5
fedsg
- फोटो : getty images
इसके बाद सबसे पहले बॉथरुम की सफाई करें। कम समय में इसे जरूर साफ कर लें क्योंकि बॉथरुम के साफ होने से आपके सफाईपसंद होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इसके बाद किचन में सफाई कर लें। बहुत ज्यादा समय देने की जरुरत नहीं है बस बेकार चीजों को डस्टबिन में डाल दें और आसपास की चीजों को झाड़ दें।