फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Immunity: कैसे पता चले कि हमारी इम्यूनिटी कमजोर है, क्या करें और क्या न करें?

Sat, 21 Nov 2020 02:30 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
How to check your immunity weak or strong, waht to do know your immune system weakness
इम्यूनिटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी काल में शरीर के जिस सिस्टम पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान गया है, वह है  हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता। हमारी इम्यूनिटी ही हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाती है। यह वायरस, बैक्टीरिया, फंगस जैसे टॉक्सिन्स से लड़ती है और हमें सर्दी, खांसी जैसे वायरल संक्रमण हमसे कोसों दूर रहते हैं। हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहने के कारण ही फेफड़े, किडनी और लीवर के संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। कोरोना  संक्रमण को लेकर शुरुआत से ही कहा जा रहा है कि जिसकी इम्यूनिटी कमजोर होगी, उसे इस महामारी का ज्यादा खतरा है। इसी कारण तमाम डॉक्टर, विशेषज्ञ और स्वास्थ्य एजेंसियां इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने की सलाह दे रही हैं। 

How to check your immunity weak or strong, waht to do know your immune system weakness
इम्यून सिस्टम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • दरअसल, हमारे आसपास कई तरह के संक्रामक तत्व या एलर्जी पैदा करने वाले या हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व होते हैं। हमें अंदाजा नहीं होता और हम खानपान के साथ उसे ग्रहण कर लेते हैं। प्रदूषण भरे वातावरण में तो सांस लेने के दौरान हवा के साथ ही हम नुकसानदेह तत्वों को अवशोषित कर लेते हैं। ...और अगर ऐसा होने के बाद भी अगर हम बीमार नहीं होते, तो इसके पीछे का कारण है कि हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत है।
How to check your immunity weak or strong, waht to do know your immune system weakness
fever - फोटो : Pixabay
  • जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, वे मौसम में बदलावा, एलर्जी आदि बर्दाश्त नहीं कर पाते और ऐसी स्थितियों में बीमार पड़ जाते हैं। यूं तो अक्सर ब्लड रिपोर्ट से पता चल जाता है कि व्यक्ति की इम्यूनिटी कैसी है, लेकिन इम्यून सिस्टम के कमजोर पड़ने पर हमारा शरीर भी अक्सर कई तरह के संकेत देने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check your immunity weak or strong, waht to do know your immune system weakness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

क्या आप अक्सर बीमार हो जाते हैं या फिर दूसरों की अपेक्षा जल्दी बीमार होते हैं? अगर ऐसा होता है तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। इसके कई तरह के संकेत दिखते हैं, जैसे-

  • अक्सर सर्दी-जुकाम हो जाना 
  • अक्सर खांसी होना या गला खराब होना 
  • लगातार थकान रहना, आलस होना
  • लंबे समय तक किसी घाव का न भरना आदि
विज्ञापन
How to check your immunity weak or strong, waht to do know your immune system weakness
Rashes - फोटो : Instagram@RT

इम्यून सिस्टम की वजह से शरीर पर चकत्ते आने जैसी समस्या भी हो सकती है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के अन्य संकेत भी होते हैं, जैसे-

  • बार-बार मसूड़ों में सूजन, 
  • मुंह में छाले पड़ना
  • यूटीआई, डायरिया वगैरह
  • नींद न आना, डिप्रेशन और डार्क सर्कल आदि 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed