फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हफ्ते में कितनी बार और कैसे करें ब्लड शुगर की जांच, डायबिटीज के मरीज घर पर रखें इन बातों का ध्यान

Sat, 21 Nov 2020 01:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Diabetes control tips: how to check blood sugar at home, how many times to check blood sugar in a week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में लोग स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हुए हैं। खुद को और परिवार को स्वस्थ रखना लोगों की प्राथमिकता बन चुकी है। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही यह कहा जा रहा है कि कमजोर इम्यून सिस्टम यानी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में लोग अब अपने इम्यून सिस्टम मजबूत करने पर ध्यान देने लगे हैं। वहीं, जिन लोगों की मेडिकल हिस्ट्री ठीक नहीं है यानी कि पहले से ही उन्हें कोई बीमारी है, उन्हें भी कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा है। डायबिटीज के मरीजों के साथ भी यही खतरा है। उन्हें ज्यादा सावधान रहने और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करना जरूरी है। लेकिन शुगर की जांच हफ्ते में कितनी बार और कैसे करनी चाहिए?

Diabetes control tips: how to check blood sugar at home, how many times to check blood sugar in a week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हृदय रोग, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को कोरोना काल में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर डायबिटीज के मरीजों को पौष्टिक खानपान और वर्कआउट करपे की सलाह दी जाती है। मीठे पकवानों से परहेज के साथ ब्लड शुगर लेवल की भी जांच करनी चाहिए। ब्लड शुगर की जांच के लिए अस्पताल या क्लीनिक जाना ही जरूरी नहीं है। आप चाहें तो घर पर ही ब्लड शुगर की जांच कर सकते हैं।

Diabetes control tips: how to check blood sugar at home, how many times to check blood sugar in a week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. प्रवीण सिन्हा बताते हैं कि ब्लड शुगर जांच के लिए आपका हाथ साफ रहना जरूरी है। खासकर कोरोना काल में हैंडवॉश और साफ पानी से या फिर अच्छे सैनिटाइजर से हाथ साफ कर लें। डेटॉल या अन्य एंटीसेप्टिक से उस अंगुली को साफ कर लें, जिससे ब्लड शुगर जांच करनी है। अब ग्लूकोज मीटर को फिक्स करें और जांच उपकरण की मदद से अंगुली से ब्लड निकालें। यह ब्लड ग्लूकोमीटर पर लगाकर रखें। यह उपकरण कुछ ही देर में आपका ब्लड शुगर लेवल बता देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes control tips: how to check blood sugar at home, how many times to check blood sugar in a week
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

डायबिटीज के मरीजों के मन में यह सवाल भी हो सकता है कि हफ्ते में आखिर कितनी बार ब्लड शुगर लेवल की जांच करें! डॉ. सिन्हा बताते हैं कि डायबिटीज की दवा लेने वाले मरीजों को सामान्यत: हफ्ते में दो बार जांच करनी चाहिए। वहीं, इंसुलिन थेरेपी लेने वाले मरीजों को दिन में दो बार ब्लड शुगर की जांच करनी चाहिए। डॉ. सिन्हा कहते हैं कि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए खानपान में परहेज करना बहुत जरूरी होता है। 

विज्ञापन
Diabetes control tips: how to check blood sugar at home, how many times to check blood sugar in a week
Coronavirus causes Diabetes - फोटो : Amar Ujala

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को कोरोना काल में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। कोरोना संबंधी सावधानियों को नजरअंदाज करना उनकी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। साफ-सफाई, फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का इस्तेमाल जैसे एहतियात उनके लिए अपेक्षाकृत ज्यादा जरूरी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed