फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में ऐसी होनी चाहिए आपकी जीवनशैली, जानें इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें, क्या न करें

Thu, 13 Aug 2020 12:42 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 13 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
How to boost immunity to defeat coronavirus symptoms and covid 19 prevention how to get rid of covid 19 disease
Immunity - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

हमें बचपन से यह बात बताई जाती रही है कि स्वास्थ्य ही धन है। बचपन से अबतक जिसने इसे गंभीरता से न भी लिया होगा, वह भी इस कोरोना काल में यह समझ गए होंगे कि सचमुच स्वास्थ्य ही धन है। सर्दी, खांसी, बुखार वगैरह होने के कई कारण होते हैं। बीमारी बैक्टीरिया जनित हो या भी फिर वायरस जनित... अगर हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे तो हम कम बीमार पड़ते हैं। आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जीवनशैली कैसी है। आपकी रोजमर्रा की कौन सी आदतें अच्छी हैं और कौन सी बुरी, इसके प्रति सजग रहना चाहिए। 

How to boost immunity to defeat coronavirus symptoms and covid 19 prevention how to get rid of covid 19 disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • चिकित्सक और विशेषज्ञ बताते हैं कि अच्छी जीवनशैली के बगैर मजबूत इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता संभव नहीं हो सकती है। जीवनशैली केवल आपका खानपान, एक्टिविटी या नींद तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें आपके काम, आसपास का वातावरण, पर्यावरण और समाज के प्रति आपकी सजगता भी है। प्रतिरोधक क्षमता का मतलब है कि आपके अंदर प्राकृतिक रूप से आत्मरक्षा प्रणाली मौजूद है जो आपको इस नोवल कोरोना वायरस समेत सभी तरह के विषाणुओं से बचाए रखने में मददगार है। 
How to boost immunity to defeat coronavirus symptoms and covid 19 prevention how to get rid of covid 19 disease
Hand Wash - फोटो : Social Media

दरअसल आपकी अच्छी-बुरी आदतें आपकी जीवनशैली का हिस्सा होती हैं:

  • व्यक्तिगत स्वच्छता और वातावरण
  • आपका खानपान और खाने-पीने का तरीका
  • आपकी एक्टिविटी यानी सक्रियता
  • आपका उठना-बैठना, चलना-फिरना, सोना आदि 

यानी कहा जा सकता है कि हमारी जीवनशैली और इम्यूनिटी में गहरा संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to boost immunity to defeat coronavirus symptoms and covid 19 prevention how to get rid of covid 19 disease
Immunity - फोटो : Pixabay
  • अच्छी जीवनशैली के बगैर हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है। 
  • ऐसे में हम कोरोना वायरस या फिर अन्य वायरल बीमारी की चपेट में आसानी से आ सकते हैं
  • ज्यादा तला-भुना भोजन करने से काॅलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ता है और इस कोरोना संक्रमण काल में ब्लड में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो सकती है और स्थिति गंभीर हो सकती है। 
  • तला भोजन, जंक फूड, सिगरेट, तंबाकू, शराब आदि से दूरी बनाए रखनी चाहिए। 
विज्ञापन
How to boost immunity to defeat coronavirus symptoms and covid 19 prevention how to get rid of covid 19 disease
No Smoking - फोटो : pixabay
  • चिकित्सक बताते हैं कि अगर कोई लंबे समय से धूम्रपान करता आ रहा है, तो उसके फेफड़ों की कार्य क्षमता घट जाती है। ऐसे में कोरोना का हल्का संक्रमण भी उसके लिए गंभीर मुसीबत बन सकता है। 
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, स्वच्छता हमारी जीवनशैली का बड़ा हिस्सा है। हाथ नहीं धोने, स्वच्छ नहीं रहना, जहां-तहां थूकना, कचरा करना, कूड़ा फेंकना आदि वायरस प्रसार और संक्रमण फैलने का कारण बनता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed