Medically Reviewed By-
पूरी दुनिया में पिछले डेढ़ साल से कोरोना का कहर जारी है। अब तक दुनियाभर के 17 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, अकेले भारत में यह आंकड़ा 2.85 करोड़ से अधिक हो गया है। इतने दिनों में लोगों को स्पष्ट रूप से समझ आ गया है कि अगर भविष्य में कोरोना और इस तरह के अन्य गंभीर संक्रमणों से बचे रहना है तो अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना सबसे आवश्यक है। हम में से ज्यादातर लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तमाम उपायों को प्रयोग में लाना भी शुरू कर दिया है। कोई काढ़े का सेवन कर रहा है, तो कोई विटामिन की गोलियां ले रहा है, पर क्या कोई ऐसा तरीका भी है जिससे बिना दवाइयों और ज्यादा मेहनत के अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बनाया जा सकता है? जवाब है-बिल्कुल।
इस लेख में हम ऐसे ही पांच तरीकों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसमें बिना काढ़े और विटामिन की गोलियां के भी आप आसानी से अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक कर सकते हैं।आइए जानते हैं।
{"_id":"60b86cb30e0f7a34e4353257","slug":"how-to-boost-immune-system-without-vitamins-and-supplement-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: बिना विटामिन-सप्लीमेंट्स के भी मजबूत कर सकते हैं अपनी इम्यूनिटी, जानिए पांच बेहद मददगार टिप्स","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: बिना विटामिन-सप्लीमेंट्स के भी मजबूत कर सकते हैं अपनी इम्यूनिटी, जानिए पांच बेहद मददगार टिप्स
Thu, 03 Jun 2021 11:29 AM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
बीमारियों से बचने के लिए दें इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव से कमजोर होती है इम्यूनिटी
- फोटो : Social media
टिप्स 1: तनाव मुक्त रहें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मानसिक तनाव और इम्यूनिटी का गहरा संबंध है। भले ही आपका खान-पान अच्छा है, नियमित दिनचर्या का पालन कर रहे हैं, लेकिन यदि आप तनाव के शिकार हैं तो यह आपके शरीर की संक्रमणों को मात देने की क्षमता को कम कर देता है। जब हम तनाव में होते हैं, तो इस समस्या को ठीक करने के शरीर कोर्टिसोल हार्मोन को रिलीज करना शुरू कर देता है। शरीर में कोर्टिसोल का उच्च स्तर समग्र प्रणाली को बाधित कर सकता है। तनाव, हमारी प्रतिरक्षा को कमजोर करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए तनाव मुक्त रहने के उपायों को प्रयोग में लाते रहें।

शराब से करें परहेज
- फोटो : PTI
टिप्स 2: शराब को कहें न।
शराब का सेवन शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है। लिवर की कार्यप्रणाली को कमजोर करने के साथ यह संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता को भी कम कर देता है। इसलिए शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए शराब का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। शराब छोड़ने के कुछ दिनों बाद आपको स्वत: शरीर में अच्छे परिवर्तन नजर आने लगेंगे।

पूरी नींद लेना सभी के लिए जरूरी
- फोटो : iStock
टिप्स 3: पर्याप्त नींद लेना सबसे जरूरी
स्वस्थ जीवन के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद पूरी न होने से आपकी इम्युनिटी भी प्रभावित हो सकती है। जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार रात की नींद अच्छी लेने वालों में टी-कोशिकाएं को काफी सक्रिय पाया गया। टी कोशिकाएं शरीर में संक्रमण को कम करने और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इसके अलावा सोते समय शरीर में एड्रेनालाईन और प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है, ये हार्मोन टी-कोशिकाओं को अपना काम करने से रोकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग बेहतर नींद लेते हैं उनकी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया, नींद पूरी न कर पाने वाले लोगों की तुलना में बेहतर होती है।

धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है
- फोटो : Pixabay
टिप्स 4: धूम्रपान छोड़ दें
कोविड-19, सांस की बीमारी है और धूम्रपान हमारे फेफड़ों को प्रभावित करता है, इसलिए धूम्रपान करने वालों में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक माना जाता है। धूम्रपान, फेफड़ों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस प्रकार फेफड़ों को स्वस्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाए रखने के लिए इससे बचना चाहिए। धूम्रपान प्रतिरक्षा प्रणाली के संतुलन को बाधित करने के साथ संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता को कम कर देता है।