फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इस आदत के कारण हर साल 80 लाख से अधिक लोगों की होती है मौत, लंग्स-सांस की बीमारियों का है प्रमुख कारण

Sun, 17 Mar 2024 09:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Mar 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
how smoking effects overall health smoking cause liver and kidney disease in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

धूम्रपान को विशेषज्ञ गंभीर स्वास्थ्य जोखिम मानते हैं जिससे सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। अध्ययनों में पाया गया है कि धूम्रपान शरीर के लगभग सभी महत्वपूर्ण अंगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर नुकसान पहुंचाती है। आमतौर पर धू्म्रपान को फेफड़ों में होने वाली बीमारियों और लंग्स कैंसर का कारण माना जाता है, पर असल में इसके दुष्प्रभाव इससे भी कहीं ज्यादा हो सकते हैं। धूम्रपान फेफड़ों के साथ हार्ट, आंखों, तंत्रिकाओं, मस्तिष्क को भी क्षति पहुंचा सकती है।



विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक तम्बाकू और इसके अन्य उत्पादों का सेवन करने वाले आधे से अधिक लोगों में ये मृत्यु का प्रमुख कारण हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, धूम्रपान की आदत न सिर्फ आपमें कई प्रकार के रोगों के खतरे को बढ़ा देती है साथ ही ये समय से पहले मौत का भी कारण बन सकती है। धूम्रपान से दूरी बनाना बहुत आवश्यक है।

how smoking effects overall health smoking cause liver and kidney disease in hindi
धूम्रपान से सेहत को नुकसान - फोटो : istock

धूम्रपान से होने वाले नुकसान

अध्ययनों में पाया गया है कि तम्बाकू उत्पादों और धूम्रपान के कारण से हर साल 8 मिलियन (80 लाख) से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। जिसमें अनुमानित 13 लाख लोग सेकेंड हैंड स्मोकिंग के कारण होने वाली समस्याओं के कारण मारे जाते हैं। दुनिया के 1.3 अरब तंबाकू उपयोगकर्ताओं में से लगभग 80% निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं।

धूम्रपान की आदत कई क्रोनिक बीमारियों को बढ़ाने वाली हो सकती है। अगर समय रहते धूम्रपान को छोड़ दिया जाए तो कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

how smoking effects overall health smoking cause liver and kidney disease in hindi
कैंसर के जोखिम कारक - फोटो : istock

कई प्रकार के कैंसर का बढ़ जाता है खतरा

धूम्रपान शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है।आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अध्ययनकर्ताओं ने कई प्रकार के कैंसर के लिए धू्म्रपान की आदत को प्रमुख जोखिम कारक पाया है। प्रमुख रूप से ये फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। लंग्स कैंसर के 60 फीसदी से अधिक रोगियों में धूम्रपान को एक कारण पाया गया है।

इसके अलावा ये आदत आपके शरीर में लगभग कहीं भी कैंसर विकसित होने का खतरा बढ़ा सकती है। इससे मूत्राशय कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, कोलोरेक्टल-गर्भाशय का कैंसर और लिवर कैंसर भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how smoking effects overall health smoking cause liver and kidney disease in hindi
तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने वाले तत्व - फोटो : istock

तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याओं का खतरा

तंबाकू में मौजूद तत्वों में से निकोटीन आपमें लत का कारण बन सकती है। निकोटीन कुछ ही सेकंड में आपके मस्तिष्क तक पहुंच जाता है और आपको कुछ देर के लिए ऊर्जावान बना सकता है। लेकिन जैसे-जैसे प्रभाव कम होता जाता है, आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

लंबे समय तक धूम्रपान करने से आपकी दृष्टि और ऑप्टिक नर्व्स प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा धूम्रपान से वायुमार्ग, फेफड़ों में वायु थैली (एल्वियोली) को भी गंभीर खतरा रहता है।

विज्ञापन
how smoking effects overall health smoking cause liver and kidney disease in hindi
हृदय की सेहत पर नकारात्मक असर - फोटो : iStock

हृदय से संबंधित रोगों का खतरा

सीडीसी के अनुसार, अमेरिका में 4 में से 1 मौत सिगरेट पीने के कारण होने वाली हृदय संबंधी बीमारियों के कारण होती है। धूम्रपान का हृदय प्रणाली पर भी गंभीर असर देखा गया है। ये दिल के अलावा धमनियों और रक्त वाहिकाओं की दीवार को कमजोर कर देती है। निकोटीन रक्त वाहिकाओं को कड़ा कर देता है, जिससे रक्त का प्रवाह बाधित हो सका है। धूम्रपान से रक्तचाप भी बढ़ सकता है, रक्त वाहिका की दीवारें कमजोर होती हैं और रक्त के थक्कों का खतरा भी बढ़ जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed