{"_id":"6a2792ee22cce1523705819f","slug":"how-many-times-should-you-bathe-in-summer-garmi-me-kitni-baar-nahana-chahiye-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Bathing Tips: गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Summer Bathing Tips: गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
Tue, 09 Jun 2026 09:57 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:57 AM IST
सार
Summer Bathing Tips: अगर आप भी ये सोचते हैं कि गर्मी के मौसम में कितनी बार भी नहा सकते हैं तो ये लेख आपके काम का है।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : AI
Summer Bathing Tips: नहाना केवल शरीर को साफ रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, त्वचा को स्वस्थ रखने और ताजगी महसूस कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जब गर्मी का मौसम आते ही पसीना, चिपचिपाहट और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं तो नहाना ही सबसे सही विकल्प लगता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि गर्मियों में दिन में कितनी बार नहाना चाहिए।
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : Freepik
जिन्हें अधिक पसीना आता है
जिन लोगों को अधिक पसीना आता है या जो दिनभर बाहर काम करते हैं, उनके लिए दिन में दो बार नहाना फायदेमंद हो सकता है। शाम को स्नान करने से शरीर पर जमा धूल, पसीना और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं। इससे त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे खुजली, रैशेज और फंगल संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

- फोटो : Adobe Stock
जो लोग जिम जाते हें
जिम जाने वाले, खेलकूद करने वाले या शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों को वर्कआउट के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। व्यायाम के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है, जो त्वचा पर बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है। स्नान करने से त्वचा साफ रहती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।
जिम जाने वाले, खेलकूद करने वाले या शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों को वर्कआउट के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। व्यायाम के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है, जो त्वचा पर बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है। स्नान करने से त्वचा साफ रहती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : Freepik
बच्चों और बुजुर्गों को कितनी बार नहाना चाहिए
बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी नियमित स्नान जरूरी है, लेकिन उनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है। इसलिए बहुत अधिक साबुन या बार-बार नहाने से बचना चाहिए। सामान्यतः दिन में एक बार स्नान पर्याप्त रहता है। जरूरत पड़ने पर गीले तौलिये या स्पंज से शरीर की सफाई की जा सकती है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी नियमित स्नान जरूरी है, लेकिन उनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है। इसलिए बहुत अधिक साबुन या बार-बार नहाने से बचना चाहिए। सामान्यतः दिन में एक बार स्नान पर्याप्त रहता है। जरूरत पड़ने पर गीले तौलिये या स्पंज से शरीर की सफाई की जा सकती है।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
गर्मियों में नहाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलती है। स्नान करने से पसीने की दुर्गंध कम होती है और त्वचा साफ रहती है। नियमित स्नान मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करता है और अच्छी नींद लाने में सहायक होता है।