{"_id":"6a8bf10fff63fe047707eb2f","slug":"how-long-does-hair-dye-affect-eyesight-in-hindi-balon-me-hair-dye-lagane-ke-nuksan-2026-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Is Hair Dye Harmful for Eyes: बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक? जानें इसके नुकसान और बचाव के तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Is Hair Dye Harmful for Eyes: बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक? जानें इसके नुकसान और बचाव के तरीके
Mon, 24 Aug 2026 01:46 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:46 PM IST
सार
Is Hair Dye Harmful for Eyes: अगर आप भी हेयर डाई इस्तेमाल करते हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि बालों में हेयर डाई लगाने से आंखों पर क्या प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
Is Hair Dye Harmful for Eyes: बालों को काला करने, सफेद बालों को छिपाने या नया लुक देने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल काफी आम है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बालों में लगाई जाने वाली डाई आपकी आंखों के लिए कितनी सुरक्षित है? हेयर डाई में मौजूद कुछ केमिकल त्वचा और आंखों के आसपास जलन या एलर्जी जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
हेयर डाई आंखों के लिए क्यों हो सकती है नुकसानदायक?
हेयर डाई में अलग-अलग तरह के रसायन इस्तेमाल किए जाते हैं। कुछ स्थायी हेयर डाई में पैराफेनिलीन डायमाइन (PPD) जैसे घटक हो सकते हैं, जो कुछ लोगों में एलर्जी या त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। आंखों के आसपास की त्वचा संवेदनशील होने के कारण वहां प्रतिक्रिया होने का खतरा रहता है। अगर डाई सीधे आंख की सतह पर चली जाए, तो केमिकल से जलन, लालिमा, पानी आना और दर्द जैसी समस्या हो सकती है। कई मामलों मं आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा माना जाता है।
हेयर डाई में अलग-अलग तरह के रसायन इस्तेमाल किए जाते हैं। कुछ स्थायी हेयर डाई में पैराफेनिलीन डायमाइन (PPD) जैसे घटक हो सकते हैं, जो कुछ लोगों में एलर्जी या त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। आंखों के आसपास की त्वचा संवेदनशील होने के कारण वहां प्रतिक्रिया होने का खतरा रहता है। अगर डाई सीधे आंख की सतह पर चली जाए, तो केमिकल से जलन, लालिमा, पानी आना और दर्द जैसी समस्या हो सकती है। कई मामलों मं आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा माना जाता है।
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
आंख में हेयर डाई चली जाए तो क्या करें?
अगर गलती से हेयर डाई आंख में चली जाए, तो आंख को तुरंत साफ बहते पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है। आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे जलन या सतह को नुकसान बढ़ सकता है। कॉन्टैक्ट लेंस पहने हैं तो उन्हें निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
क्या हेयर डाई से आंखों में एलर्जी हो सकती है?
कुछ लोगों में हेयर डाई के केमिकल एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। इसमें खुजली, लालिमा, सूजन या जलन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। प्रतिक्रिया केवल आंखों तक सीमित न रहकर कान, माथे, गर्दन या चेहरे के आसपास भी हो सकती है।अगर चेहरे या आंखों के आसपास अचानक ज्यादा सूजन हो, सांस लेने में परेशानी हो या गंभीर एलर्जी के लक्षण दिखाई दें, तो यह मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है और तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

हेयर डाई लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- डाई को आंखों के बिल्कुल आसपास लगाने से बचें
- इस्तेमाल से पहले प्रोडक्ट के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
- निर्माता द्वारा बताए गए समय से ज्यादा डाई बालों में न रखें
- अगर पहले किसी हेयर डाई से एलर्जी हुई है, तो बिना विशेषज्ञ की सलाह के उसे दोबारा इस्तेमाल न करें
- डाई लगाते समय आंखों को छूने से बचें और इस्तेमाल के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं
- किसी भी प्रोडक्ट को सीधे पलकों या आईब्रो पर इस्तेमाल न करें, जब तक वह विशेष रूप से उस उपयोग के लिए बनाया न गया हो