फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hypertension: हृदय के लिए हानिकारक है हाई ब्लड प्रेशर, पर क्यों? जानिए कैसे होता है शरीर पर इसका असर

Sun, 11 Jun 2023 03:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
how high blood pressure affect heart, hypertension and effects on body in hindi
हाई ब्लड प्रेशर का शरीर पर असर - फोटो : istock

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या संपूर्ण सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है। हृदय से लेकर किडनी, पाचन तंत्र, मस्तिष्क और आंखों पर भी इसका दुष्प्रभाव हो सकता है। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली समस्याओं में सबसे ज्यादा चर्चा हृदय रोगों की होती है। यह हृदय के लिए रक्त को पंप करने की समस्या से लेकर मांसपेशियों पर दबाव और गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक तक का कारण बन सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर किस प्रकार से हृदय के लिए दिक्कतें बढ़ाता है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  उच्च रक्तचाप हृदय के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा बन जाता है। भारत में, हृदय रोगों का बोझ खतरनाक रूप से बढ़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 220 मिलियन से अधिक लोग उच्च रक्तचाप से प्रभावित हैं। यह स्थिति विभिन्न कारकों से उत्पन्न हो सकती है, जैसे बढ़ती उम्र, तनावपूर्ण जीवनशैली, अस्वास्थ्यकर आहार और शारीरिक निष्क्रियता आदि।

आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हृदय को किस प्रकार से प्रभावित करती है?

how high blood pressure affect heart, hypertension and effects on body in hindi
हाइपरटेंशन की समस्या और इसके दुष्प्रभाव - फोटो : istock

हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय की समस्याएं

हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एस.के श्रीवास्तव बताते हैं, उच्च रक्तचाप सबसे पहले आपकी धमनियों को क्षति पहुंचाता है। इससे धमनियों की लोच कम होने लगती है, जिससे आपके हृदय में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है, यह समस्या अगर लंबे समय तक बनी रहती है तो आपमें हृदय रोग और इससे संबंधित गंभीर जटिलताओं का खतरा अधिक हो सकता है।

समय के साथ, उच्च रक्तचाप के कारण हृदय पर पड़ने वाला दबाव हृदय की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है और जिसके कारण भी आपको हृदय रोगों का  जोखिम रहता है। आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की पहचान कैसे की जा सकती है?

how high blood pressure affect heart, hypertension and effects on body in hindi
दिल के धड़कन की समस्या - फोटो : istock

दिल की धड़कन हो सकती है अनियमित 

उच्च रक्तचाप हृदय की नियमित लय को प्रभावित करता है जिससे आपके दिल की धड़कन के पैटर्न में अनियमितता हो सकती है। इस स्थिति में आपका दिल बहुत तेज या फिर कम गति से धड़कने लगता है। इस प्रकार की स्थिति हृदय की सेहत के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली मानी जाती है। अनियमित दिल की धड़कनों के कारण हृदय के गंभीर रोगों या हार्ट अटैक तक का जोखिम रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how high blood pressure affect heart, hypertension and effects on body in hindi
सांस फूलने की दिक्कत - फोटो : iStock

सांस फूलने-थकान की दिक्कत

यदि आप अक्सर सांस फूलने का अनुभव करते हैं  जो शारीरिक गतिविधि के साथ और  बढ़ जाता है, तो यह उच्च रक्तचाप का लक्षण हो सकता है। इस तरह के संकेत आपके हृदय के लिए अच्छे नहीं हैं। इसके अलावा लंबे समय तक अस्पष्टीकृत थकान भी उच्च रक्तचाप से जुड़ी होती है। यह सिरदर्द, चक्कर आने, धुंधली दृष्टि की समस्या का भी कारण बनती है। इस तरह की दिक्कतों में तुरंत ब्लड प्रेशर की जांच और इसका इलाज कराएं।

विज्ञापन
how high blood pressure affect heart, hypertension and effects on body in hindi
धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति - फोटो : istock

कम हो सकता है हृदय में रक्त का प्रवाह

उच्च रक्तचाप के कारण आपके हृदय में रक्त का प्रवाह कम होने लग जाता है जिसके कारण सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। इसे एनजाइना भी कहा जाता है। इस दर्द के साथ आपको असहजता, दबाव जैसा महसूस हो सकता है। इस तरह के लक्षण हार्ट अटैक की स्थिति में भी होते हैं इसलिए अगर ये दिक्कत हो रही है तो तुरंत किसी डॉक्टर से मिलकर ब्लड प्रेशर की जांच करें। इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed