फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: धुंधला दिखना सिर्फ आंखों की ही समस्या नहीं, इन गंभीर बीमारियों का भी हो सकता है संकेत, तुरंत ध्यान दें

Sun, 11 Jun 2023 02:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
Blurred Vision Causes and Symptoms Know Precautions to Take Care, disease that causes blurred vision
धुंधला दिखाई देने की समस्या - फोटो : iStock

लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण आंखों से संबंधित कई तरह की समस्याएं तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही हैं। कम उम्र में ही लोग धुंधला दिखाई देने की समस्या से परेशान हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया, वैसे तो आंखों की कई बीमारियों में आपको चीजों को स्पष्ट न देख पाने की समस्या हो सकती है, हालांकि हर बार जरूरी नहीं है कि ये दिक्कत आंखों की समस्या के कारण ही हो रही हो। कुछ स्थितियों में पाया गया है कि कई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भी आपको आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।



आंखों की कई बीमारियां जिसमें प्रकाश ठीक तरीके से केंद्रित नहीं हो पाता है इसके कारण धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है। युवाओं में स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम के कारण भी यह दिक्कत देखी जा रही है, हालांकि अगर आंखों के इलाज के बाद भी इस समस्या में सुधार नहीं हो रहा है तो डॉक्टर से मिलकर कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं की भी जांच करानी चाहिए।

आइए इसकी चार मुख्य वजह जानते हैं?

Blurred Vision Causes and Symptoms Know Precautions to Take Care, disease that causes blurred vision
स्क्रीन टाइम का आंखों पर असर - फोटो : istock

स्क्रीन टाइम ज्यादा होना समस्याकारक

क्या आप लंबे समय से किसी स्क्रीन को देखने वाला काम करते हैं? जब हम इस तरह ध्यान केंद्रित कर रहे होते हैं तो अक्सर कम बार पलकें झपकाते हैं। पलकों को कम झपकाने के कारण आंख के सतह को चिकनाहट देने और इसे तरोताजा रखने के लिए आंसू भी कम होने लग जाती है, जिसके कारण भी धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है।

स्क्रीन पर लंबा वक्त बिताना या फिर आंखों पर अधिक दबाव से काम करते रहने की आदत भी धुंधली दृष्टि की समस्या का कारण हो सकती है।

Blurred Vision Causes and Symptoms Know Precautions to Take Care, disease that causes blurred vision
शुगर बढ़ने के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : iStock

चेक करें शुगर लेवल

यदि आपके रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित नहीं रहता है तो इसके कारण भी आंखों की समस्याएं, विशेषकर धुंधला दिखना शुरू हो जाता है। हालांकि ज्यादातर मामलों में जैसे-जैसे आपका ग्लूकोज लेवल सामान्य होता जाता है, यह दिक्कतें भी कम होने लगती हैं। मधुमेह वाले लोगों को रेटिनोपैथी, आंख के पिछले हिस्से में रक्तस्राव और आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं का जोखिम अधिक होता है, यदि आपको डायबिटीज है तो इसे कंट्रोल में रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Blurred Vision Causes and Symptoms Know Precautions to Take Care, disease that causes blurred vision
ब्लड प्रेशर और आंखों की समस्याएं - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर की समस्या

ब्लड प्रेशर का अधिक या कम होना दोनों शरीर के लिए हानिकारक है। इसके कारण न सिर्फ आपको कमजोरी और चक्कर आने की समस्या महसूस हो सकती है साथ ही यह आंखों को भी प्रभावित करने वाला माना जाता है। यदि आपका रक्तचाप बहुत कम-अधिक है, कुछ दवाओं का सेवन कर रहे हैं, हृदय की समस्याएं है तो इसमें भी धुंधला दिखाई देने की समस्या होना काफी सामान्य है। 

विज्ञापन
Blurred Vision Causes and Symptoms Know Precautions to Take Care, disease that causes blurred vision
माइग्रेन के दुष्प्रभाव - फोटो : istock

माइग्रेन भी हो सकता है कारण

लगभग एक चौथाई लोग जिन्हें माइग्रेन होता है, उन्हें आमतौर धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है। कई बार देखते समय ऐसा लग सकता है जैसे आप पानी या टूटे शीशे में से देख रहे हैं। आपको सिरदर्द के बिना या बाद में भी दृष्टि संबंधी लक्षण हो सकते हैं। यदि आपको सीवियर माइग्रेन की समस्या है तो इस तरह की दिक्कतें होती रह सकती हैं।

माइग्रेन साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर हो सकता है जिसमें आपको विशेष इलाज की आवश्यकता होती है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed