फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: अचानक नहीं आती दिल की बीमारी, जाने-माने विशेषज्ञों की ये सलाह बचा सकती है आपको जानलेवा खतरों से

Sun, 04 Oct 2026 01:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

Heart Disease Risk: भारत में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता देखा जा रहा है, युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने समय पर हेल्थ चेकअप, नियमित शारीरिक गतिविधि और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के साथ मोटापा जैसे जोखिमों को कंट्रोल करने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
How Early Screening Can Help Reduce Heart Disease Risk Preventing Heart Disease tips in hindi
दिल की सेहत कैसे रखें ठीक? - फोटो : Amarujala.com/AI

कुछ दशकों पहले तक दिल की बीमारियों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या माना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर समस्याएं कम उम्र के लोगों को भी प्रभावित कर रही हैं, इसे देखते हुए हमें अब ज्यादा सावधान हो जाने की जरूरत है। अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि दिल की बीमारी होने पर इलाज कैसे किया जाए, बल्कि यह भी है कि इसका खतरा पहले से कैसे पहचाना जाए?

डॉक्टर कहते हैं, परिवार में पहले से किसी को दिल की बीमारी या डायबिटीज रहा हो, ब्लड प्रेशर की समस्या या फिर मोटापा और कोलेस्ट्रॉल परेशान करता रहा हो तो ये सभी जोखिम आपके लिए भी खतरा बढ़ाने वाले हो सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों में कमी और किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन आपके लिए दिक्कतें और भी बढ़ाने वाली हो सकती है। ऐसे जोखिमों को देखते हुए समय-समय पर हेल्थ चेकअप, रोजाना व्यायाम की आदत इन जोखिमों कम करके दिल की सेहत को काफी हद तक बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकती है।

How Early Screening Can Help Reduce Heart Disease Risk Preventing Heart Disease tips in hindi
हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : Adobe Stock

दिल की बीमारियों का बढ़ता बोझ चिंताजनक

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दिल की बीमारी आज भारत ही नहीं, दुनियाभर में एक बड़ी स्वास्थ्य चिंता बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे बचने के लिए सिर्फ बीमारी होने के बाद इलाज पर निर्भर रहने के बजाय पहले से सावधानी बरतना जरूरी है। 


प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने ने कहा कि खतरों को देखते हुए अब चर्चा सिर्फ हार्ट अटैक जैसी अचानक होने वाली गंभीर स्थिति के इलाज तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसके बजाय बीमारी से बचाव, उसके शुरुआती संकेतों को समय पर पहचानने और जल्दी इलाज शुरू करने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर ऐसा किया जाए तो लोगों की सेहत और जीवन दोनों बेहतर हो सकते हैं।


कार्डियक सर्जन और मेदांता के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान ने भी दिल की सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों पर चिंता जताई।
 

  • डॉ. त्रेहान कहते हैं, हर व्यक्ति को अपनी सेहत, खासकर दिल की सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
  • अगर परिवार में किसी को हार्ट डिजीज और डायबिटीज की दिक्कत रही है तो 25 साल की उम्र से पहले ही स्वास्थ्य जांच करा लेनी चाहिए।
  • वहीं, जिन लोगों के परिवार में ऐसी बीमारी का इतिहास नहीं है, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह पर 30 साल की उम्र से पहले शरीर की जरूरी जांच करा लेनी चाहिए।
How Early Screening Can Help Reduce Heart Disease Risk Preventing Heart Disease tips in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Adobe Stock

दिल की बीमारियों की फैमिली हिस्ट्री है तो हो जाएं सावधान

डॉ. त्रेहान ने बताया कि अब जीनोम सीक्वेंसिंग जैसी आधुनिक जांच भी उपलब्ध है। इसमें व्यक्ति के जीन यानी शरीर में मौजूद आनुवंशिक जानकारी का अध्ययन किया जाता है। परिवार में बीमारी की हिस्ट्री, ब्लड टेस्ट से मिलने वाली जानकारी और लाइफस्टाइल को साथ में देखकर किसी व्यक्ति में दिल की बीमारी के जोखिमों को समझने में मदद मिल सकती है।


पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया की रिसर्च एंड हेल्थ प्रमोशन डिविजन की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. मोनिका अरोड़ा कहती हैं, दिल की बीमारियों के बढ़ते मामलों के पीछे खराब जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी महत्वपूर्ण कारण हैं। भारत में लोगों के खाने का तरीका तेजी से बदला है। पहले पारंपरिक भारतीय भोजन ज्यादा प्रचलित था, लेकिन अब जंक-प्रोसेस्ड फूड्स का चलन बढ़ा है। इस बदलाव का असर दिल की सेहत पर भी पड़ रहा है।
 

  • तंबाकू का इस्तेमाल जोखिमों को और बढ़ाता जा रहा है। इसमें सिगरेट पीना ही नहीं, बल्कि गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद भी शामिल हैं।
  • इसके अलावा वेप और निकोटीन की लत भी दिल की सेहत के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Early Screening Can Help Reduce Heart Disease Risk Preventing Heart Disease tips in hindi
दिल की सेहत को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Adobe Stock

हार्ट हेल्थ के लिए और किन बातों का रखें ध्यान

ग्लोबल मेटाबोलिक हेल्थ अलायंस के डॉ. अमित गुप्ता कहते हैं, दिल की बीमारी से बचाव के लिए ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, वजन और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी जैसी चीजों के संतुलन पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
 

  • हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर, ये सभी दिल की बीमारी के जोखिमों को बढ़ाती जा रही हैं। 
  • बच्चों में बढ़ता मोटापा और भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। वजन को कंट्रोल में रखने की आदत बचपन से ही शुरू होनी चाहिए। इससे आगे चलकर कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • बुजुर्गों के लिए डॉक्टर ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की नियमित जांच कराने की सलाह दी। साथ ही डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं समय पर लेने और अपनी स्थिति के अनुसार समय-समय पर डॉक्टरी सलाह लेते रहने पर भी जोर दिया।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed