फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे पता करें कि आपको कोरोना है, कहां कराएं जांच, पॉजिटिव होने पर क्या करें? यहां है पूरी जानकारी

Wed, 24 Jun 2020 01:25 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
How Coronavirus test near me All you need to know about Covid 19 Symptoms, prevention treatment, Corona  testing in Delhi NCR
Coronavirus: All you need to know - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। इस समय जिस तेजी से आंकड़े बढ़ रहे हैं, उसको लेकर बहुत घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग ठीक होते जा रहे हैं। इस माहौल में हल्की सर्दी, खांसी, बुखार में भी लोगों के मन में आशंका होने लगती है कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं! दरअसल, मौसम में हो रहे बदलाव के कारण इस समय लोगों को वायरल फ्लू भी हो सकता है। चूंकि कोरोना के लक्षण फ्लू से मिलते हैं, इसलिए लोग सशंकित रहते हैं। हालांकि जानकारी ही बचाव है, इसलिए आशंका के लिए समाधान जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारियों के मुताबिक, हम आपको बता रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। 

How Coronavirus test near me All you need to know about Covid 19 Symptoms, prevention treatment, Corona  testing in Delhi NCR
बुखार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

हल्के लक्षण:

  • बुखार (100 डिग्री के करीब), 
  • खांसी, सिर दर्द, 
  • स्वाद या गंध महसूस न होना
  • जी मिचलाना, दस्त
  • मांसपेशियों में दर्द
How Coronavirus test near me All you need to know about Covid 19 Symptoms, prevention treatment, Corona  testing in Delhi NCR
बुखार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

हल्के लक्षण हैं तो क्या करें:

  • आप किसी घरेलू चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं या पड़ोस के मोहल्ला क्लीनिक भी जा सकते है।
  • डॉक्टर आवश्यकता होने पर जांच कराएंगे और एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन की सलाह दे सकते हैं। 
  • 14 दिनों के दौरान अगर सच में कोरोना संक्रमण होगा तो आगे इलाज की सलाह देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How Coronavirus test near me All you need to know about Covid 19 Symptoms, prevention treatment, Corona  testing in Delhi NCR
तेज बुखार(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

कोरोना के गंभीर लक्षण 
शुरुआती लक्षणों के अलावा यदि गंभीरता बढ़ती है तो अन्य लक्षण भी दिखेंगे। जैसे-

  • सांस लेने में तकलीफ बढ़ना 
  • तीन या चार दिन से तेज बुखार रहना

मधुमेह, अस्थमा, हाइपरटेंशन, हृदय रोग, किडनी संबंधी बीमारी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों में शुरुआती लक्षण भी दिखे तो उन्हें गंभीर समझना चाहिए।

विज्ञापन
How Coronavirus test near me All you need to know about Covid 19 Symptoms, prevention treatment, Corona  testing in Delhi NCR
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गंभीर लक्षणों में क्या करें?

  • कोरोना के गंभीर लक्षण हों तो घरेलू उपचार करने की बजाय आपको बढ़िया डॉक्टर से दिखाने की जरूरत है। 
  • आरोग्य सेतु एप पर भी इस बारे में दिशानिर्देश दिए गए हैं। इसमें सेल्फ एसेसमेंट भी कर सकते हैं। 
  • गंभीर लक्षणों पर आपको नजदीकी कोविड अस्पताल जाने की जरूरत है।  
  • नजदीकी अस्पताल की जानकारी आपको दिल्ली कोरोना एप पर मिल जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed