फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें अस्थमा इनहेलर से कैसे बच सकती है कोविड संक्रमितों की जान? अध्ययन में हुआ खुलासा

Sun, 18 Apr 2021 05:41 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 18 Apr 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
how asthma inhaler could save Covid infects life
इनहेलर से मिल सकता है लाभ - फोटो : pixabay

कोविड-19 के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण देश के ज्यादातर अस्पताल अब पूरी तरह से भर चुके हैं। गंभीर रूप से पीड़ित रोगियों को भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में क्या कोई उपाय हैं जो रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम कर सकते हैं? ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ऐसे ही एक उपाय के बारे में बताया है जिसका प्रयोग रोगियों की जान बचा सकता है। विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार अस्थमा के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक सामान्य दवा कोविड-19 के रोगियों को तेजी से ठीक करने में सहायक हो सकती है।

how asthma inhaler could save Covid infects life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया है कि ग्लूकोकॉर्टिकोइड्स को सांस के माध्यम से दिए जाने से कोविड रोगियों को लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं इसका उपयोग रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को भी कम कर देता है।

how asthma inhaler could save Covid infects life
अस्थमा के रोगियों को पहले से दी जाती रही है यह दवा - फोटो : getty images

इसी तरह चीन, इटली और अन्य देशों ने अपने अध्ययनों में बताया था कि  अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन रोगियों को इनहेलर के माध्यम से यह दवा लेने की सलाह पहले से ही दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how asthma inhaler could save Covid infects life
अस्थमा रोगी - फोटो : Pixabay

लैंसेट के इस अध्ययन में ब्रिटेन के 146 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। इनमें से आधे लोगों इनहेलर्स के माध्यम से को बाइडोनाइड नामक दवा को लेने के लिए कहा गया। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि थोड़े समय के लिए ही बाइडोनाइड लेने वाले लोगों में कोविड का उपचार आसान हो गया। इतना ही नहीं यह गंभीर रूप से कोविड से पीड़ितों के इलाज में भी यह फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
how asthma inhaler could save Covid infects life
रोगियों के बुखार में भी देखी गई है कमी - फोटो : iStock
इसके अतिरिक्त विशेषज्ञों ने यह पाया गया कि कोविड के जिन रोगियों ने बाइडोनाइड लिया उनमें अन्य लोगों की तुलना में बुखार की भी शिकायत कम देखी गई। इसके अलावा ऐसे रोगियों में 14 दिनों के भीतर कोविड के लक्षणों में भी बेहतर सुधार देखा गया। इस अध्ययन के आधार पर कहा जा सकता है कि कोविड-19 के दौरान अस्थमा के रोगियों को दी जाने वाली कुछ दवाएं फायदेमंद हो सकती हैं।

स्रोत और संदर्भ: 
Inhaled budesonide in the treatment of early COVID-19 (STOIC): a phase 2, open-label, randomised controlled trial
https://www.thelancet.com/journals/lanres/article/PIIS2213-2600(21)00160-0/fulltext#%20

अस्वीकरण नोट:  यह लेख द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed