फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: आयुर्वेद में 'सेहत का खजाना' मानी जाती है यह औषधि, इन स्वास्थ्य समस्याओं का है आसान घरेलू इलाज

Tue, 29 Mar 2022 06:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Mar 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
honey health benefits in hindi, shahad ke kya fayde hain
शहद खाने के क्या फायदे होते हैं? - फोटो : Pixabay

क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि हमारे किचन में मौजूद कई चीजें सेहत के लिए कितनी लाभप्रद हो सकती हैं? आमतौर पर ज्यादातर चीजों को हम भोजन के स्वाद को बढ़ाने तक के लिए ही जानते हैं, पर आयुर्वेद में इनके तमाम औषधीय गुणों के बारे में जिक्र मिलता है। शहद उनमें से एक ऐसी ही औषधि है। शहद में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम कॉपर, पोटेशियम, मैंगनीज और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये सभी स्वाभाविक रूप से आपके आहार, त्वचा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। यही कारण है कि वर्षों से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर शहद को प्रयोग में लाया जाता रहा है।



आयुर्वेद में शहद के सेवन को बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। वजन कम करने से लेकर त्वचा में चमक लाने तक के लिए शहद को प्रयोग में लाया जा सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण कई तरह से आपकी सेहत को लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं जिनमें शहद को काफी कारगर घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग में लाया जा सकता है।

honey health benefits in hindi, shahad ke kya fayde hain
पाचन को बढ़ाता है शहद - फोटो : istock

एसिड रिफ्लक्स  की समस्या में कारगर
शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। शहद का सेवन बैक्टीरिया संक्रमण के कारण होने वाली अपच और पेट दर्द की समस्या को कम करके  पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। शहद एसिड रिफ्लक्स को कम करने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है। 

honey health benefits in hindi, shahad ke kya fayde hain
जलन को कम करने में कारगर है शहद - फोटो : iStock

जलन को करता है दूर
शहद का उपयोग जलन को ठीक करने और कई तरह के संक्रमण को रोकने के लिए किया जाता रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक जलने वाले जगह पर शहद को लगाने से लाभ मिल सकता है। अध्ययन में पाया गया कि जलने वाली जगह पर शहद को प्रयोग में लाने से यह कम समय में घाव को रोगाणुओं से बचाता है और उसे जल्द भरने में भी मदद करता है। जलन वाले स्थान पर शहद लगाने से इसका दाग भी नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
honey health benefits in hindi, shahad ke kya fayde hain
बेहतर नींद के लिए करें शहद का सेवन - फोटो : istock

अनिद्रा की समस्या में फायदेमंद
नींद न आने की दिक्कत, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। जिन लोगों को कम नींद आती है उनमें तनाव-चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी अधिक होता है। अनिद्रा की समस्या को दूर करने में शहद का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सोने से पहले गर्म दूध में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करने से अच्छी नींद प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
honey health benefits in hindi, shahad ke kya fayde hain
शहद के त्वचा संबंंधी लाभ - फोटो : istock

त्वचा और बालों के लिए दिव्य
शहद आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह न केवल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के तौर पर काम करता है बल्कि यह त्वचा को कई तरह के लाभ भी पहुंचाता है। रूखी त्वता, बालों में रूसी, मुंहासों और चेहरे के दाग को कम करने के लिए शहद को प्रयोग में लाना बेहद लाभदायक हो सकता है। बालों के लिए, यह प्राकृतिक रूप से रूसी को कम करने में मदद करता है। हेयर पैक बनाने के लिए आप 1 अंडे में 2 बड़े चम्मच शहद को मिलाकर इसका उपयोग कर सकते हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed