फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आयुर्वेद में शहद के मिलते हैं अनेकों फायदे, क्या डायबिटीज में भी कर सकते हैं इसका सेवन?

Fri, 18 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Honey Benefits in Ayurveda and Medical Science, Is Honey Good for You If You Have Type 2 Diabetes
शहद के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

शहद को वर्षों से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रभावी घरेलू उपाय के तौर पर प्रयोग में लाया जाता रहा है। समय के साथ मेडिकल साइंस ने भी इससे होने वाले फायदों की पुष्टि की है। अध्ययनों से पता चलता है कि शहद एंटीडिप्रेसेंट, एंटीकॉन्वेलसेंट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स वाले लाभ प्रदान कर सकता है। घावों को भरने में मदद करने के साथ गले की खराश को दूर करने, त्वचा-बालों और पाचन स्वास्थ्य के लिए भी इसके लाभ देखे गए हैं। शोधकर्ताओं का कहना है सभी लोगों को आहार में शहद को शामिल करना चाहिए, इससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।



शहद चूंकि प्राकृतिक तौर पर मीठा होता है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है वह इसका सेवन कर सकते हैं? डायबिटीज वाले लोगों को मीठे और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन कम या न करने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज में शहद के सेवन को लेकर आइए जानते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का क्या कहना है?

Honey Benefits in Ayurveda and Medical Science, Is Honey Good for You If You Have Type 2 Diabetes
मधुमेह में शहद खाने से होने वाले लाभ - फोटो : istock

डायबिटीज में शहद का सेवन?

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मधुमेह के शिकार लोगों को एडेड शुगर वाले सभी खाद्य पदार्थों से बचें। वहीं अगर आप इंसुलिन लेते हैं, तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप प्रतिदिन कार्बोहाइड्रेट की मात्रा का विशेष ध्यान रखें। वेबएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, शोध से पता चलता है कि शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, यह मधुमेह वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, यह इंफ्लामेशन के कारण होने वाली जटिलताओं से बचाने में आपके लिए फायदेमंद है। पर कई खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं जो बिना रक्त शर्करा को बढ़ाए ये लाभ प्रदान करते हैं।

डायबिटीज में किसी भी चीज के सेवन से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Honey Benefits in Ayurveda and Medical Science, Is Honey Good for You If You Have Type 2 Diabetes
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : iStock

डायबिटीज में शहद के सेवन को लेकर अध्ययन 

शोधकर्ताओं ने पाया कि शहद, चीनी और अन्य मीठी चीजों की ही तरह आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकती है, लेकिन इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और टाइप-2 डायबिटीज की जटिलताओं से बचाने में सहायक हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि शहद एडिपोनेक्टिन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में सहायक है, यह हार्मोन सूजन को कम करता है और रक्त शर्करा के स्तर को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए मददगार है। कुछ अध्ययन में भी पाया गया है कि दैनिक रूप से शहद का सेवन टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से सुधार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Benefits in Ayurveda and Medical Science, Is Honey Good for You If You Have Type 2 Diabetes
शहद को हृदय रोगों में लाभ - फोटो : istock

हृदय रोगों से बचाने में मददगार

शहद, हृदय रोग के जोखिमों को रोकने में भी लाभकारी हो सकता है। एक समीक्षा अध्ययन में पाया गया कि शहद, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। यह रक्त में वसा के स्तर में भी सुधार करता है। इस तरह से यह दिल की धड़कन को नियंत्रित करने, कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने और हृदय के कार्यों को ठीक रखने में भी आपके लिए मददगार हो सकता है। नियमित रूप से शहद के सेवन के कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन
Honey Benefits in Ayurveda and Medical Science, Is Honey Good for You If You Have Type 2 Diabetes
बच्चों को कफ की समस्या - फोटो : Pixabay

बच्चों को खांसी से मिलता है आराम

ऊपरी श्वसन संक्रमण वाले बच्चों में खांसी एक आम समस्या है। शहद इस समस्या को कम करने में प्रभावी घरेलू उपचार हो सकता है। विशेषज्ञों की टीम ने पाया कि शहद, गले में खराश की समस्या को कम करने और संक्रमण के कारण होने वाली जलन से आराम दिलाने में मदद कर सकता है। यह खांसी की अवधि को कम करने में भी मददगार है। शहद का सेवन करना बच्चे को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed