फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: क्या आपको भी होता है गर्दन के पीछे दर्द? न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से पाएं निजात

Mon, 05 Jul 2021 08:15 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
Home Remedies to get rid of neck back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. I.N. Vajpai



डॉ. आईएन वाजपई 

न्यूरो सर्जन
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल

अनुभव- 45 वर्ष  

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या काफी बदल गई है और ऐसे में लोग तरह-तरह की परेशानियों और बीमारियों के शिकार भी हो रहे हैं। गर्दन के पीछे दर्द भी इन दिनों की सबसे आम समस्या है। यह समस्या एक ही जगह पर ज्यादा देर तक बैठने, सही मुद्रा में न सोने और अचानक गर्दन में नस चढ़ने की वजह से हो सकती है। वैसे तो यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन अगर इसे ज्यादा समय तक नजरअंदाज किया, तो यह बड़ी समस्या जरूर बन सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह छोटी सी समस्या आगे चलकर सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस में बदल सकती है। गर्दन में दर्द और अकड़न, सिर दर्द और कंधे के आसपास दर्द या कंधे में अकड़न इसके आम लक्षणों में से हैं। वैसे यह समस्या आमतौर पर अधेड़ उम्र और बुजुर्गों की आबादी को प्रभावित करती है। अगर आप मध्यम आयु वर्ग के हैं तो संभव है कि गर्दन का दर्द आपकी उम्र से संबंधित हो। आइए जानते हैं कि इस दर्द से कैसे निजाप पाया जा सकता है? 

Home Remedies to get rid of neck back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गर्दन के पीछे दर्द से छुटकारा पाने के उपाय 

  • अगर आपकी गर्दन में दर्द है तो इसे दूर करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। इसमें दो से तीन मिनट अपने सिर को आगे की ओर और पीछे की ओर घुमाएं। इससे गर्दन लचीली और इसके साथ-साथ मजबूत भी होती है। इसके अलावा सही मुद्रा में रहने और पर्याप्त धूप लेने से भी इस तरह के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। 
Home Remedies to get rid of neck back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दर्द बढ़े तो क्या करें? 

  • जब गर्दन के पीछे दर्द ज्यादा बढ़ जाए, तो पानी को हल्का गर्म कर लें और उसमें नमक डालकर सूती कपड़े से गर्दन की सिकाई करें। अगर दर्द से जल्दी राहत चाहिए, तो दिनभर में कम से कम तीन से चार बार सिकाई करें। इससे बहुत फायदा मिलेगा। इस बीच आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies to get rid of neck back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें 

  • अगर आप अपने खाने में उन चीजों को शामिल करते हैं, जो आपको पोषण प्रदान करें, तो आपको किसी भी तरह के दर्द की समस्या होने की संभावना बहुत कम होगी। आप अपने आहार में विटामिन-डी और कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें। 
विज्ञापन
Home Remedies to get rid of neck back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसा करेंगे तो नहीं होगी गर्दन के पीछे दर्द की समस्या 

  • जब भी बैठें या लेटें, तो ध्यान रखें कि गर्दन सीधी हो
  • जब भी गाड़ी चलाएं, पीठ को सीधा रखें 
  • अच्छे गद्दे पर सोएं 
  • सोते समय नरम और कम ऊंचाई वाला तकिया लगाएं 

नोट: डॉ. आईएन वाजपई अत्यधिक योग्य और अनुभवी न्यूरो सर्जन हैं। इन्होंने लखनऊ के केजीएमसी से अपना एमबीबीएस किया है। इसके बाद इन्होंने जनरल सर्जरी में एमएस किया और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की पढ़ाई की है। इन्होंने 1996 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया और 2012 में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में रिटायर हुए। डॉक्टर आईएन वाजपाई आईएमए एंड न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉक्टर वाजपई को 45 वर्षों का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed