{"_id":"5f6858eb8ebc3e09e80bfb19","slug":"home-remedies-to-get-rid-of-eye-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन आसान घरेलू उपायों से आंखों की जलन और थकान से पाएं छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन आसान घरेलू उपायों से आंखों की जलन और थकान से पाएं छुटकारा
ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने या ऑफिस में घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से आंखों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बाहरी प्रदूषण और धूल-मिट्टी से भी कभी-कभी आंखों में खुजली, सूखापन और जलन की समस्या हो जाती है। आंखें हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग हैं। आंखों में अगर ज्यादा जलन महसूस हो या फिर आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। काम के कारण हुई थकान और जलन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से आंखों को आराम मिलता है और जलन कम होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अगर आपकी आंखों में काम की वजह से ज्यादा थकान या जलन की समस्या हो रही है, तो ठंडे पानी से अपनी आंखों पर छींटे मारें। इसके अलावा आप किसी सूती कपड़े में बर्फ लेकर कुछ देर हल्के हाथों से आंखों पर लगा सकते हैं। इससे दर्द और हल्की सूजन में भी लाभ मिलेगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
आंखों की जलन के दूर करने के लिए ग्रीन टी के बैग आपके काम आ सकते हैं। ग्रीन टी में एंटीबैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो आपकी आंखों की लालिमा और सूजन को दूर करने में कारगर हैं। इसके लिए गर्म पानी करके उसमें कुछ देर टी बैग को रखें। फिर पानी में से निकालकर टी बैग को फ्रिज में रख दें। ठंडे हो जाने पर ये टी बैग अपनी आंखों पर रखें। इस उपाय को आप दिन में एक या दो बार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खीरा आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाता है। खीरे को घीस कर या स्लाइस काटकर आंखों पर रखें। इससे आपकी आखों की थकान दूर होगी। खीरे में एंटी-इरिटेशन गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको आंखों की खुजली से राहत दिलाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शरीर में पोषण की कमी से भी आंखों में समस्या हो सकती है। इसके लिए आप हरी सब्जियों को अपने खाने में शामिल करें। आप गाजर और पालक एक साथ मिलाकर उसका जूस बनाकर पिएं। इससे आपकी आंखों की जलन कम होगी।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या स्वास्थ्य संबंधी कोई उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।