फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेड़ू में होता है हल्का दर्द, तो ये घरेलू उपाय आपको दे सकते हैं राहत

Sat, 30 Jan 2021 05:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 30 Jan 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Home remedies for pelvic pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेड़ू पेट का सबसे निचला हिस्सा होता है, जिसमें आंतें, गर्भाशय, मूत्राशय और अंडाशय जैसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं। कई लोगों को पेड़ू में दर्द की शिकायत रहती है। महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान अक्सर पेड़ू में दर्द होता है। हालांकि ये तो सामान्य है, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन इसके अलावा अगर आपके पेड़ू में हल्का दर्द होता है, तो आपको इसे नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कुछ गंभीर मामलों में पेड़ू का दर्द खतरनाक भी हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। हालांकि आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर पेड़ू में हो रहे हल्के दर्द से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में... 

Home remedies for pelvic pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक की चाय है प्रभावी 

  • पेड़ू के दर्द को दूर करने में अदरक की चाय को बहुत प्रभावी माना जाता है। दरअसल, अदरक में सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं, जो पेड़ू के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। रोजाना आप किसी भी समय अदरक की चाय का सेवन करें, तो पेड़ू के दर्द से राहत मिल सकती है। 
Home remedies for pelvic pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फाइबर युक्त आहार खाएं 

  • पेड़ू में होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आप हरी सब्जियां, गाजर, ब्रोकली, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन कर सकते हैं, जिससे आपको पेड़ू के दर्द में राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies for pelvic pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अजवाइन भी है फायदेमंद 

  • अजवाइन को पेट में गैस और अपच से होने वाले दर्द में काफी लाभदायक माना जाता है। ये पेट से संबंधित कई प्रकार के विकारों को दूर करने में प्रभावी होता है। महिलाओं को अगर मासिक धर्म के दौरान पेड़ू में दर्द होता है, तो अजवाइन उन्हें उस दर्द से राहत दिला सकती है। 
विज्ञापन
Home remedies for pelvic pain in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेड़ू के दर्द को दूर करता है कलौंजी 

  • कलौंजी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके बीज में सैपोनिन्स और वोलेटाइल ऑयल जैसे घटक मौजूद होते हैं, जो पेड़ू के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। कलौंजी का तेल पेट दर्द, बदहजमी, जोड़ों के दर्द आदि में लाभदायक होता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed